---Advertisement---

Delhi Weather Update: कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल, जानें उत्तर भारत में कब तक रहेगा कोहरे और शीतलहर का प्रकोप

Delhi Weather Update: उत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इसी के साथ दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से लोगों को काफी परेशानी का ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 20, 2024 11:39 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 21, 2024 11:04 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: उत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इसी के साथ दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी उत्तर भारत के राज्यों को कोल्ड डे और कोहरे से राहत मिलती नजर नही आ रही है।

शीतलहर से कापा पूरा उत्तर भारत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले 3-5 दिनों के दौरान घने से बहुत घने कोहरे और ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसी तरह अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। साथ ही अगले 3 दिनों के दौरान कोल्ड-डे से गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति रहने वाली है।

घने कोहरे से कई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट

(Delhi Weather Update) बीते कई दिनों से घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात काफी प्रभावित हो रहे है। आपको बता दें कि दिल्ली आने वाली लगभग 11 ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं अगर फ्लाइट्स की बात करें तो दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कई उड़ाने देरी से चल रही है। घंटों देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के मौसम का हाल(Delhi Weather Update)

मौसम विभाग की मानें तो आज यानि 20 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं आज राजधानी दिल्ली में घने से बहुत घना कोहरा और कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 27, 2026

Guwahati Hotel Shooting

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026