DNP India Hindi

AI Summit 2026 में यूथ कांग्रेस के ‘नग्न प्रदर्शन’ पर शिमला-दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा! जानें कैसे हुआ ‘पुलिस तकरार’ का निस्तारण?

AI Summit 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

AI Summit 2026: भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के ‘नग्न विरोध प्रदर्शन’ को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस और दिल्ली पुलिस इस प्रकरण को लेकर एक क्षण के लिए आमने-सामने आ गई। अंतत: एसीजेएम दो की कोर्ट की हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ सका।

दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के जिन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने जा रही थी। उन्हें पहले ही शिमला पुलिस ने एक पुराने मामले में डिटेन किया था। एआई समिट 2026 के दौरान हुए नग्न प्रदर्शन को लेकर छिड़े संग्राम पर बड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जिसकी खूब चर्चा है।

यूथ कांग्रेस के नग्न प्रदर्शन पर शिमला-दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा!

नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी की चतुरता सरकार के गले की फांस बन गई। गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा समिट के दौरान चीनी रोबोडॉग प्रदर्शित करने के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट 2026 के दौरान सांकेतिक नग्न विरोध प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस के इस नग्न प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज हुई। इस मामले में दिल्ली पुलिस जिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाली थी, उन्हें शिमला पुलिस ने एक पुराने मामले में पहले ही डिटेन कर लिया। दिल्ली में दर्ज अपहरण से जुड़े एक मामले में शिमला पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने इसका विरोध किया।

दिल्ली से शिमला तक इस प्रकरण को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दिल्ली और शिमला पुलिस आमने-सामने हो गई और एक-दूसरे की कार्रवाई का विरोध भी किया। अंतत: एसीजेएम-दो कोर्ट की हस्तक्षेप के बाद इस मामले का निस्तारण हो सका है। तमाम कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा दिल्ली पुलिस को गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ राजधानी भेजा गया।

भारत मंडपम में आयोजित AI Summit 2026 के दौरान शुरू हुआ बखेड़ा!

फरवरी की 16 तारीख से 21 तारीख तक भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन हुआ था। इस दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा चीनी रोबोडॉग प्रदर्शित करने पर बखेड़ा खड़ा हुआ। इसको लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हुआ। स्वदेशी मंचों से विदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने के आरोप लगे। इसी प्रकरण को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया।

सरकार द्वारा इसे भारत को बदनाम करने की साजिश बताई गई। दिल्ली पुलिस ने इस नग्न प्रदर्शन के बाद साजिश की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तारियां शुरू हुईं। इसी गिरफ्तारी के दौरान दिल्ली और शिमला पुलिस आमने-सामने आ गई थी जिसको लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

Exit mobile version