---Advertisement---

‘बहुत कम लोग होते हैं…’ अरविंद केजरीवाल से सीखने के लिए प्रेरित होते हैं Anurag Dhanda, तारीफ में कहीं ये बात

Anurag Dhanda: आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आप नेता ने आखिर क्या लिखा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं किस तरह से उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2026 1:38 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें लगातार बधाई देते हुए नजर आए। इस सब में आप नेता अनुराग ढांडा का नाम भी शामिल है जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक फोटो शेयर कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान आप नेता ने बताया कि अरविंद केजरीवाल से उन्हें सीखने की इच्छा होती है। यह पोस्ट वाकई काफी खास है जहां दोनों एक दूसरे के गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं अनुराग ढांडा ने दिल्ली के पूर्व सीएम को जन्मदिन पर किस तरह से खास पैगाम दिया है।

अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर क्या बोले अनुराग ढांडा

दरअसल अनुराग ढांडा ने अरविंद केजरीवाल के साथ एक तस्वीर शेयर की है जहां वे दोनों एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट साफ नजर आ रही है। इसके साथ ही आप नेता ने लिखा, “बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनसे आप जितना चाहे सीखते रहो जीवन भर तो भी उनसे और सीखने की इच्छा बनी रहती है। अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आपको दीर्घायु दे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो। हैप्पी बर्थडे।” यह पोस्ट काफी स्पेशल है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Anurag Dhanda ने की अरविंद केजरीवाल के लिए भावनाएं जाहिर

अनुराग ढांडा से हटकर अगर बात करें अरविंद केजरीवाल की तो 16 अगस्त को उन्होंने अपना 58वां जन्मदिन मनाया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर फिलहाल वह राजनीति में काफी एक्टिव हैं और दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री रहे थे। वहीं दूसरी तरफ बात करें अनुराग ढांडा की तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर वह अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख राजनीतिक और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के तौर पर अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने केजरीवाल को अपनी शुभकामनाएं दी है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gandhi Jayanti 2026

अक्टूबर 2, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Rashifal 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Rain Alert 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 1, 2026