---Advertisement---

Anurag Dhanda: प्रदूषण, गंदा पानी और अन्य बदइंतजामी! राजधानी की सरकार पर आप नेता के गंभीर आरोप, जमकर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर खामियां गिनाते हुए सरकार को निशाने पर लिया है। इस दौरान अनुराग ढ़ांडा ने प्रदूषण, यमुना नदी की स्वच्छता व अन्य कुछ मुद्दों का जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 20, 2026 6:17 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मुखरता के साथ अपना पक्ष रखने वाले आप नेता ने एक बार फिर जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा किया है। राजधानी दिल्ली में विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी से जुड़े अनुराग ढ़ांडा ने सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, आज दिल्ली सरकार ने अपने कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा किया है। इस अवसर पर अनुराग ढ़ांडा ने कुछ खामियों का जिक्र कर सरकार पर निशाना साधा है। इसमें प्रदूषण, यमुना नदी की स्वच्छता से जुड़ा मुद्दा और अन्य बदइंतजामी शामिल हैं। इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा ने तल्ख प्रतिक्रिया दी है।

राजधानी की सरकार पर Anurag Dhanda का प्रहार!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ राजधानी दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक पोस्ट जारी कर सरकार की खामियां प्रदर्शित की हैं।

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “आज BJP के सिर्फ एक साल में दिल्ली सवालों से घिर गई है। हवा जहरीली क्यों? पीने के लिए गंदा पानी क्यों? मुफ्त इलाज और सुविधाओं पर ब्रेक क्यों? एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल।” आप नेता की ये कम शब्दों में की दी गई प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है। इसको लेकर खबरें भी बन रही हैं।

जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर बिफर उठे आप नेता!

बेबाकी से अपना पक्ष रखने वाले अनुराग ढ़ांडा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली सरकार को निशाने पर लेते नजर आ रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता की सरकार आज एक साल पूरा कर चुकी है। इस दौरान अनुराग ढ़ांडा ने वायु प्रदूषण, कड़ाके की ठंड में सरकारी बदइंतजामी, गंदा पानी, स्कूलों में मनमानी फीस, विद्युत कटौती और आम आदमी क्लीनिक की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने इन सबके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अरविंद केजरीवाल का जिक्र किया है। आप नेता ने अप्रत्यक्ष रूप से बताना चाहा है कि कैसे केजरीवाल के दौर में व्यवस्थाएं दुरुस्त थीं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 21 February 2026

फ़रवरी 20, 2026

Rain Alert 21 Feb 2026

फ़रवरी 20, 2026

कल का मौसम 21 Feb 2026

फ़रवरी 20, 2026

फ़रवरी 20, 2026

Asim Munir

फ़रवरी 20, 2026

फ़रवरी 20, 2026