Anurag Dhanda: देश में महिला आरक्षण बिल का मुद्दा सुर्खियों का विषय बन चुका है। सदन में बिल गिरने के बाद देशव्यापी स्तर पर इसकी चर्चा हुई। इसको लेकर डिबेट, सेमिनार आदि देखने को मिले। इसी बीच एक ऐसा प्रदर्शन सामने आया जहां प्रदर्शनकारी महिला बिजली बिल का जिक्र करती नजर आई। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने इससे जुड़ा क्लिप साझा करते हुए निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रदर्शनकारियों को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवालिया अंदाज में प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं को देख Anurag Dhanda ने ली चुटकी
आप नेता ने मुखरता के साथ महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए केन्द्र पर निशाना साधा है।
बताइये बिजली बिल कम कराने का प्रदर्शन कह कर महिलाओं को बुला लाए बीजेपी वाले। इससे दो बातें स्पष्ट होती हैं
1. बीजेपी राज में बिजली महंगी होती जा रही है।
2. प्रधानमंत्री अकेले ही अपनी गप्पें मार रहे हैं, महिलाओं का कोई समर्थन नहीं है। https://t.co/JBxxWl5tFZ
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 20, 2026
अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “बताइये बिजली बिल कम कराने का प्रदर्शन कह कर महिलाओं को बुला लाए बीजेपी वाले। इससे दो बातें स्पष्ट होती हैं। बीजेपी राज में बिजली महंगी होती जा रही है। प्रधानमंत्री अकेले ही अपनी गप्पें मार रहे हैं, महिलाओं का कोई समर्थन नहीं है।” दरअसल, अनुराग ढ़ांडा ने जो वीडियो क्लिप साझा किया गया है उसमें एक महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरी है। हालांकि, उसे इस बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है और उससे बिजली बिल कम होने का जिक्र किया गया है। इसको साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने तंज कसा है।
महिला आरक्षण बिल का जिक्र कर केन्द्र पर आप नेता का प्रहार
केन्द्र की एनडीए सरकार पर अनुराग ढ़ांडा का करारा प्रहार सामने आया है। आप नेता ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र कर निशाना साधा है।
महिला विरोधी बीजेपी की असलियत pic.twitter.com/zpKU2TJcd2
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 18, 2026
बीते दिनों एक तस्वीर साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने जोरदार तंज कसा। आप नेता का कहना है कि केन्द्र सरकार महिला आरक्षण की आड़ में लोकसभा सीटों के साथ हेर-फेर करना चाहती है। यही वजह है कि सदन में नया बिल गिर गया। अनुराग ढ़ांडा ने बीजेपी पर महिला आरक्षण रोकने के आरोप भी लगाए हैं। उनके इस मुखर अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं और चर्चाओं का दौर जारी है।






