---Advertisement---

Best Eye Hospital in Delhi: आंखों के इलाज के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये अस्पताल, सस्ते में करते हैं अच्छा इलाज

Best Eye Hospital in Delhi: मौजूदा समय में दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में लोगों को आई फ्लू का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर हम दिल्ली एनसीआर के आसपास बेस्ट आई हॉस्पिटल की बात करें तो, राजधानी दिल्ली में कई सारे आई हॉस्पिटल मौजूद है जहां आप अपना इलाज बेहतर तरीके से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 11, 2023 12:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Best Eye Hospital in Delhi: मौजूदा समय में दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में लोगों को आई फ्लू का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर हम दिल्ली एनसीआर के आसपास बेस्ट आई हॉस्पिटल की बात करें तो, राजधानी दिल्ली में कई सारे आई हॉस्पिटल मौजूद है जहां आप अपना इलाज बेहतर तरीके से करा सकते हैं। इन अस्पतालों की फीस भी काफी कम है। यहां पर आप बेहद कम कीमत में अपनी आंखों का इलाज करा सकते हैं। इसी के साथ आपको बता दे कि, इन अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों का इलाज फ्री में हो‌ रहा है।

मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल का आता है। ये दिल्ली के सबसे सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक है। यहां आपकी आंख का इलाज बेहतर तरीके से हो सकता है। मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल भारत में आंखों के ऑपरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक है। इस हॉस्पिटल में आंखों के ऑपरेशन के लिए कई नई तरीके की मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। ‌

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल

इस लिस्ट में दूसरा नाम इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल का आता है। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में स्थित है। यहां हजारों की संख्या में लोग अपनी आंखों का इलाज करने के लिए आते हैं। इसी के साथ आपको बता दे कि, यहां कई तरह के एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके आपकी आंखों का इलाज किया जाता है। इसी के साथ इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में आंखों के साथ ब्रेन से जुड़ी सभी तरह की बीमारियों का इलाज होता है।

सेंटर फॉर साइट

इस लिस्ट में तीसरा नाम सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल का आता है। सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल दिल्ली में स्थित है। यहां आंखों से जुड़ी सभी समस्याओं का इलाज किया जाता है। बता दे कि, इसके पूरे देश में लगभग 47 केंद्रों पर अस्पताल चलाए जाते हैं। यह हॉस्पिटल आंखों का इलाज करने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट इक्विपमेंट का इस्तेमाल करते हैं।

गुरु गोविंद सिंह इंटरनेशनल आई सेंटर एंड आई बैंक

इस लिस्ट में चौथा नाम गुरु गोविंद सिंह इंटरनेशनल आई सेंटर एंड आई बैंक का आता है। ये अस्पताल दिल्ली के प्रसिद्ध हॉस्पिटलों में से एक है। इस अस्पताल में आंखों से रिलेटेड किसी भी बीमारी का इलाज हो सकता है। इसी के साथ यहां आंखों की सर्जरी भी की जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rekha Gupta

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026