---Advertisement---

‘उस व्यक्ति के खिलाफ आधिकारिक शिकायत..’ केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan का स्वतंत्र भारद्वाज पर फूटा गुस्सा, समझे इसके मायने

Chirag Paswan: जंतर मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग छात्रा के पिता पर किए गए हमले का मामला एक बार फिर गरमा गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 5, 2026 12:10 अपराह्न

Chirag Paswan
Follow Us
---Advertisement---

Chirag Paswan: दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग छात्रा के पिता पर किए गए हमले का मामला एक बार फिर गरमा गया है। दरअसल स्वतंत्र भारद्वाज के एक व्यक्ति एक निजी पॉडकास्ट के दौरान यह बात कबूली थी कि उसने हमला किया था और फिर भी वह बाहर है।

जिसके बाद यह मामला एक बार फिर गरमा गया। मामला गंभीर होते देख दिल्ली पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अब उसकी एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने उस व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan का स्वतंत्र भारद्वाज पर फूटा गुस्सा

केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “यह घटना बहुत गंभीर है। जिस तरह से एक व्यक्ति खुलेआम यह स्वीकार कर रहा है कि उसने किसी को इतनी बुरी तरह पीटा कि उससे उसकी मौत भी हो सकती थी। पॉडकास्ट पर इसे खुलेआम स्वीकार करने के बाद भी अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो मेरा मानना ​​है कि यह देश और लोगों के सामने एक बहुत गलत उदाहरण पेश करेगा।

इस मामले की गंभीरता को समझते हुए, और चूंकि उस व्यक्ति ने मेरे नाम के साथ-साथ कई राजनेताओं के नामों का भी गलत इस्तेमाल किया है, इसलिए मैंने उस व्यक्ति के खिलाफ आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। साथ ही, मैंने दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए”। बता दें कि वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा था कि में चिराग पासवान को जानता हूं। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज पर हमला करने का आरोप लगा। बाद में एक वीडियो क्लिप सामने आई, जिसमें भारद्वाज कथित तौर पर उस घटना का जिक्र करते हुए पीड़ित के सिर पर हमला करने की बात कहते नजर आ रहा है।

विवाद तब और बढ़ गया जब भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में इस मामले को लेकर अपने प्रभाव और राजनीतिक संपर्कों के बारे में बताया। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने चिराग पासवान और दिल्ली के बीजेपी नेता कपिल मिश्रा समेत कुछ नेताओं के साथ अपने संबंधों की बात कही। यही कारण है कि खुद Chirag Paswan का संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026