CM Bhagwant Mann: पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार चला रहे हैं. राज्य के लिए विकास के लिए सरकार कई अहम सराहनीय कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सीएम मान ने ‘बंदी छोड़ दिवस’ के पावन अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले समस्त सिख समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई है। यह पर्व न्याय और धर्म के लिए खड़े होना सिखाता है. आपको बता दें, ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को मुक्त कराकर छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने दुनिया को अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का एक बहुत बड़ा संदेश दिया था.इसी लिए इस खास दिन की बहुत अहमियत है.
CM Bhagwant Mann ने दी ‘बंदी छोड़ दिवस’ की बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ‘बंदी छोड़ दिवस’ की शुभकामनाए देते हुए लिखा, ‘बंदी छोड़ दिवस’ के पावन अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले समस्त सिख समुदाय को हार्दिक बधाई। यह दिन हमें न्याय और धर्म के लिए खड़े होना सिखाता है.
देखें पोस्ट
ਨਿਆਂ ਅਤੇ ਹੱਕ ਸੱਚ ਲਈ ਲੜਨ ਦਾ ਸਬਕ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਪਵਿੱਤਰ ਦਿਹਾੜੇ ‘ਬੰਦੀ ਛੋੜ ਦਿਵਸ’ ਦੀਆਂ ਦੇਸ਼-ਵਿਦੇਸ਼ ਵੱਸਦੀਆਂ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ…
ਛੇਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੇ 52 ਰਾਜਿਆਂ ਨੂੰ ਗਵਾਲੀਅਰ ਦੇ ਕਿਲ੍ਹੇ ਤੋਂ ਰਿਹਾਅ ਕਰਵਾ ਕੇ ਦੁਨੀਆ ਨੂੰ ਜ਼ੁਲਮ ਖਿਲਾਫ਼ ਡਟਣ ਦਾ ਮਹਾਨ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਸੀ…
ਆਓ, ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਦਰਸਾਏ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰੀਏ..— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 8, 2026
ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को मुक्त कराकर, छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने दुनिया को एक बहुत बड़ा संदेश दिया अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़े होना. आइए, गुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलें और आपस में भाईचारे तथा एकता के बंधन को और मजबूत करें.’
‘बंदी छोड़ दिवस’ क्यों मनाया जाता है?
आपको बता दें, ‘बंदी छोड़ दिवस’ का सिख इतिहास में बहुत बड़ा महत्व है. इस दिन सिखों के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी मुगलों की कैद से ग्वालियर के किले से आजाद होकर अमृतसर लौटे थे। बड़ी बात यह थी कि गुरु साहिब ने केवल खुद की आजादी नहीं चुनी, बल्कि अपने साथ वहां कैद 52 हिंदू राजाओं को भी सुरक्षित रिहा करवाया था। इसीलिए ये महापर्व मनाया जाता है.
