---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने दी ‘बंदी छोड़ दिवस’ की शुभकामनाएं, बोले ‘एकता के बंधन को और मजबूत करें’

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'बंदी छोड़ दिवस' की दुनिया भर में बसे पंजाबियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. सीएम मान ने ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए कहा कि यह दिन हमें अत्याचार के खिलाफ खड़े होने और समाज में मिलकर रहने की प्रेरणा देता है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 8, 2026 2:34 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार चला रहे हैं. राज्य के लिए विकास के लिए सरकार कई अहम सराहनीय कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सीएम मान ने ‘बंदी छोड़ दिवस’ के पावन अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले समस्त सिख समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई है। यह पर्व न्याय और धर्म के लिए खड़े होना सिखाता है. आपको बता दें, ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को मुक्त कराकर छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने दुनिया को अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का एक बहुत बड़ा संदेश दिया था.इसी लिए इस खास दिन की बहुत अहमियत है.

CM Bhagwant Mann ने दी ‘बंदी छोड़ दिवस’  की बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ‘बंदी छोड़ दिवस’ की शुभकामनाए देते हुए लिखा, ‘बंदी छोड़ दिवस’ के पावन अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले समस्त सिख समुदाय को हार्दिक बधाई। यह दिन हमें न्याय और धर्म के लिए खड़े होना सिखाता है.

देखें पोस्ट

ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को मुक्त कराकर, छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने दुनिया को एक बहुत बड़ा संदेश दिया अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़े होना. आइए, गुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलें और आपस में भाईचारे तथा एकता के बंधन को और मजबूत करें.’

‘बंदी छोड़ दिवस’ क्यों मनाया जाता है?

आपको बता दें, ‘बंदी छोड़ दिवस’ का सिख इतिहास में बहुत बड़ा महत्व है. इस दिन सिखों के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी मुगलों की कैद से ग्वालियर के किले से आजाद होकर अमृतसर लौटे थे। बड़ी बात यह थी कि गुरु साहिब ने केवल खुद की आजादी नहीं चुनी, बल्कि अपने साथ वहां कैद 52 हिंदू राजाओं को भी सुरक्षित रिहा करवाया था। इसीलिए ये महापर्व मनाया जाता है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rain Alert 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 7, 2026

Delhi pollution

नवम्बर 6, 2026

Rain Alert 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026