---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने संभाली Delhi Election की कमान! Gandhi Nagar में रोड शो कर AAP उम्मीदवार के लिए जुटाया समर्थन

Delhi Election: दिल्ली के सियासी रण में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एंट्री भी हो गई है। आम आदमी पार्टी की रणनीतियों के अनुसार सीएम भगवंत मान ने भी आज रोड शो में हिस्सा लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 16, 2025 4:06 अपराह्न

Delhi Election
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Election: दिल्ली के सियासी रण में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एंट्री भी हो गई है। आम आदमी पार्टी की रणनीतियों के अनुसार सीएम भगवंत मान ने भी आज रोड शो में हिस्सा लिया है। सीएम मान ने दिल्ली इलेक्शन के लिए जारी प्रचार-प्रसार की कमान संभालते हुए आज गांधी नगर में भव्य रोड किया है। इस दौरान वे AAP उम्मीदवार नवीन चौधरी के नामांकन में भी पहुंचे हैं। बता दें कि Delhi Election में गांधी नगर सीट का खास बोलबाला है। इसे हाई प्रोफाइल सीट के रूप में बताया जाता है। सिख समुदाय की बहुलता वाले इस सीट पर CM Bhagwant Mann की उपस्थिति कई मायनों में खास है जिसको लेकर कई तरह की सुर्खियां बन रही हैं।

CM Bhagwant Mann ने संभाली Delhi Election की कमान!

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली इलेक्शन को ध्यान में रखते हुए हाई प्रोफाइल सीट गांधी नगर का दौरा किया है। सीएम मान ने गांधी नगर में रोड शो कर AAP उम्मीदवार नवीन चौधरी के लिए समर्थन जुटाया है। CM Bhagwant Mann ने नवीन चौधरी के नामांकन में उपस्थिति दर्ज कराते हुए आप कैडर को संबोधित किया है। अरविंद केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल का जिक्र करते हुए सीएम मान ने मतदाताओं से AAP उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि Delhi Election में जीत दर्ज कर AAP एक बार फिर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। सीएम मान ने गांधी नगर में आयोजित रोड शो में जनता से मिले अपार समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

दिल्ली इलेक्शन में हाई प्रोफाइल सीट ‘गांधी नगर’ का सियासी समीकरण

हाई प्रोफाइल सीट गांधी नगर का सियासी समीकरण बेहद दिलस्प है। गांधी नगर सीट पर कभी कांग्रेस का दबदबा रहा है। अरविंद सिंह लवली ने कांग्रेस के टिकट पर गांधी नगर से 4 बार (1998, 2003, 2008, 2013) जीत दर्ज की है। इसके बाद 2015 में इस सीट पर AAP, तो वहीं 2020 में BJP ने गांधी नगर से जीत दर्ज किया था। ऐसे में अब 2025 में एक बार फिर गांधी नगर का सियासी समीकरण दिलचस्प नजर आ रहा है। यहां आप उम्मीदवार नवीन चौधरी सीधे तौर पर अरविंदर सिंह लवली को टक्कर दे रहे हैं। अब 8 फरवरी को देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी नतीजें किसके पक्ष में आते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026