---Advertisement---

सत्येंद्र जैन से अस्पताल में मिलकर भावुक हुए CM Kejriwal, ट्वीट कर कह दी बड़ी बात

CM Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार 28 मई 2023 को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मिलने अस्पताल पहुंचे। सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य आधार पर जमानत मिलने के बाद लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कोर्ट ने उनको ये जमानत 6 हफ्ते के लिए दी है। जिसे सुप्रीम कोर्ट ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 28, 2023 8:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार 28 मई 2023 को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मिलने अस्पताल पहुंचे। सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य आधार पर जमानत मिलने के बाद लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कोर्ट ने उनको ये जमानत 6 हफ्ते के लिए दी है। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मानवीयता के आधार पर ग्रांट की है।

सीएम केजरीवाल ने बताया हीरो

आज सीएम केजरीवाल जैसे ही अस्पताल में सत्येंद्र जैन को देखा, उन्होंने देखते ही भावुक होकर सत्येंद्र को गले लगा लिया। फिर उनका हालचाल पूछा और स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सत्येंद्र जैन से मुलाकात की तस्वीरों को साझा कर ट्वीट करते हुए लिखा कि ” बहादुर आदमी से मिला…हीरो”

इसे भी पढ़ेंः New Parliament Building Inauguration: नया संसद भवन हुआ राष्ट्र को समर्पित, दोपहर 12 बजे दूसरा चरण, शामिल होंगी देश विदेश की ये हस्तियां

AAP ने भी ट्वीट कर जानकारी दी

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी पार्टी संयोजक केजरीवाल की मुलाकात को लेकर ट्वीट कर लिखा कि ” दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने क्रांतिकारी साथी सत्येंद्र जैन से मिलने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री केजरीवाल जी ने गले मिलकर सत्येंद्र जैन जी से उनका हालचाल पूछा और स्वास्थ्य की जानकारी ली।”

जेल में बाथरूम में गिरने से लगी चोटें

मनीलांड्रिंग के मामले में ईडी द्वारा दायर केस में सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद है। पिछले दिनों चक्कर आ जाने के कारण वो जेल के बाथरूम में गिर गए थे। जिसके कारण जैन के शरीर के पिछले हिस्से में काफी चोटें आईं थी। उनके पीठ, बाएं कंधे और पैर में भी चोट आई है। इस घटना के बाद उन्हें आकस्मिक रूप से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती भी कराया था। बता दें चक्कर आने का एक कारण उनका शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो जाना भी है। जिसे कई अन्य स्वास्थ्य परेशानी भी हो गई है। जिसकी वजह से सत्येंद्र जैन को अभी कुछ दिन पहले सफदरजंग अस्पताल में भी लाया गया था।

इसे भी पढ़ेंःNew Parliament Building: तमिल परंपराओं से सेंगोल की होगी नई संसद में स्थापना, जानें क्या है इसका चोल साम्राज्य से संबंध?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Jharkhand News

अगस्त 11, 2026

PM Modi

अगस्त 11, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 11, 2026