---Advertisement---

Delhi Assembly Election 2025: Voter ID Card के बिना भी दिल्लीवासी कर सकेंगे वोट; इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान; जानें पूरी डिटेल

Delhi Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले क्या बिना वोटर आईडी कार्ड के दिल्लीवासी वोट कर सकते है या नहीं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 3, 2025 5:19 अपराह्न

Delhi Assembly Election 2025
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Assembly Election 2025: वैसे तो दिल्ली में भयंकर ठंड पड़ रही है, लेकिन सियासत ने पूरी तरह से गर्मी बढ़ा दी है। सभी पार्टियों ने Delhi Assembly Election 2025 को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। वहीं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच 18 से अधिक उम्र के युवा जिनका अभी तक Voter ID Card नहीं बना हुआ है। ऐसे लोगों को मन में सवाल उठ रहे है कि क्या है वह दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में वोट दे सकेंगे या नहीं। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी जानकारी।

क्या Delhi Assembly Election 2025 में बिना Voter ID Card के डाल सकेंगे वोट

मालूम हो कि वोट डालने के लिए वोटर आईडी कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मतदाता बिना वोटर आई़डी के वोट डाल सकता है या नहीं, तो हम आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति का मतदाता सूची मे नाम है और किसी कारण से उस व्यक्ति का Voter ID Card नहीं है तो वह भी वह वोट डाल सकता है, हालांकि मतदाताओं को कुछ विशेष बात का ध्यान रखना होगा।

वोट डालते वक्त इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जल्द चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। अगर किसी के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, लेकिन मतदाता सूची में उसका नाम है तो वह अन्य दस्तावेजों की मदद से वोट डाल सकता है। जिसमे आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज शामिल है।

वोटर इन बातों का रखें विशेष ध्यान

गौरतलब है कि मतदाता को कुछ विशेष बात का ध्यान रखना चाहिए, अगर किसी के पास वोटर आईडी नहीं है तो वह सबसे पहले मतदाता सूची से अपने नाम की पर्ची निकाल सकता है। जिसका इस्तेमाल वोट डालते वक्त किया जाता है। केवल दस्तावेज दिखाकर वोट डालना संभव नहीं है। यानि मतदाता के नाम की पर्ची उसके पास होना बेहद जरूरी है इसके अलावा ऊपर दिए गए कोई भी दस्तावेज वह अपने साथ ले जा सकता है। बता दें कि Delhi Assembly Election 2025 फरवरी में संपन्न होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026