---Advertisement---

दिल्ली में छाया AAP संयोजक Arvind Kejriwal की सुरक्षा का मामला! CM Bhagwant Mann ने PC कर उठाए कई गंभीर सवाल

Delhi Assembly Election: राजधानी दिल्ली में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा मानकों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस की आपत्ति के बाद Arvind Kejriwal की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को हटा दिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 24, 2025 4:35 अपराह्न

Delhi Assembly Election
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Assembly Election: राजधानी दिल्ली में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा मानकों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस की आपत्ति के बाद Arvind Kejriwal की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को हटा दिया गया है। दिल्ली एसेंबली इलेक्शन के लिए जारी प्रचार-प्रसार के बीच इस मुद्दे पर जबरदस्त चर्चा छिड़ी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। CM Mann का कहना है कि “देश के लिए सबसे ज़्यादा कुर्बानियां देने वाले पंजाबियों को शक की नज़र से देखना उनका अपमान करना है।” बता दें कि Delhi Assembly Election के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है, उससे पूर्व आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Delhi Assembly Election के लिए जारी प्रचार के बीच CM Mann की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दिल्ली की सीएम कुमारी आतिशी के साथ सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। सीएम मान ने कहा है कि “26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी वाली धमकी के बाद हम दिल्ली पुलिस के साथ लगातार इनपुट साझा कर रहे हैं। फिर भी अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा से पंजाब पुलिस को हटाना बड़े सवाल खड़े करता है।”

सीएम मान का कहना है कि “हमने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस की सुरक्षा को फिर से बहाल किया जाए। हमें दिल्ली पुलिस पर विश्वास नहीं है, क्योंकि हमें चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए लगातार धमकाया जा रहा है। अमित शाह जी के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रहती है।”

पंजाब सीएम का कहना है कि “Delhi Assembly Election के लिए प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल जी पर हो रहे हमलों के बाद हमारे पास भी इनपुट्स थे। इसके बाद हमने केजरीवाल को सुरक्षा दी। पंजाब पुलिस ने कई हमलों को नाकाम किया, जिसके बाद एक साजिश के तहत उनकी सुरक्षा से पंजाब पुलिस को हटा दिया गया।”

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का करारा प्रहार

अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली एसेंबली इलेक्शन के लिए जारी प्रचार के बीच बीजेपी पर निशाना साधा है। AAP संयोजक ने कहा कि “आप वोट मत बिकने देना। दिल्ली में सरेआम लोगों में पैसे, साड़ी, कंबल, जूते और सोने की चेन बंट रही है। यह सब गैरकानूनी काम दिल्ली पुलिस के संरक्षण और निगरानी में हो रहा है। मेरी दिल्ली की जनता से अपील है कि आप अपना वोट मत बिकने देना।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026