---Advertisement---

राजधानी के सभी एंट्री पॉइंट पर ANPR कैमरे के साथ इन वाहनों पर लगेगा बैन! Delhi CM Rekha Gupta का बड़ा फैसला; प्रदूषण पर ऐसे लगेगा लगाम

दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने आज स्पष्ट किया है कि 1 नवंबर 2025 से दिल्ली में आने वाला कोई भी वाहन BS6, CNG या EV कमर्शियल वाहन होना चाहिए। ये कदम राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए उठाए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 3, 2025 6:35 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: राजधानी की दशा-दिशा आने वाले कुछ समय बाद पूरी तरह से बदली नजर आएगी। इसके लिए दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने खास तौर पर रुपरेखा तैयार कर ली है। दिल्ली सीएम ने आज बैठक के बाद स्पष्ट किया है कि 1 नवंबर 2025 से दिल्ली में आने वाला कोई भी वाहन BS6, CNG या EV कमर्शियल वाहन होना चाहिए। सीएम Rekha Gupta के कहे मुताबिक BS6, CNG या EV कमर्शियल वाहनों के अलावा अन्य सभी गाड़ियों के राजधानी में प्रवेश पर बैन रहेगा। Delhi CM ने ये भी स्पष्ट किया है कि राजधानी के सभी एंट्री पॉइंट पर ANPR- ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन रिकॉग्निशन कैमरे लगाएंगे। ये कैमरे खत्म हो चुके वाहनों की पहचान कर सकेंगे और उन्हें नियमानुसार राजधानी के बाहर निकाला जाएगा। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के इस कदम से गाड़ियों से निकलवे वाले धुएं पर लगाम लगेगा जो प्रदूषण को नियंत्रित करेगा।

दिल्ली के सभी एंट्री पॉइंट पर ANPR कैमरा लगाएगी Rekha Gupta सरकार!

इसका ऐलान खुद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ही किया है। मीडिया से बात करते हुए Delhi CM ने स्पष्ट किया है कि “1 नवंबर 2025 से दिल्ली में आने वाले सभी वाहन BS6, CNG या EV कमर्शियल वाहन होने चाहिए। सब मिलकर दिल्ली में प्रदूषण की बड़ी समस्या से निपट सकते हैं। दिल्ली के सभी एंट्री पॉइंट पर ANPR- ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन रिकॉग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे, जो खत्म हो चुके वाहनों की पहचान कर सकेंगे।” सीएम Rekha Gupta ने आगे कहे है कि “जैसे ही वाहन इन कैमरों की रेंज में आएगा, पता चल जाएगा कि यह वाहन खत्म हो चुका है और प्रदूषण फैला रहा है। तो उन्हें तुरंत ट्रेस करके रोका जाएगा। ये कैमरे सभी पेट्रोल पंपों पर भी लगाए जाएंगे और हम खत्म हो चुके वाहनों का पता लगा पाएंगे।”

इसके अलावा राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए Rekha Gupta सरकार बड़े पैमाने पर पौधारोपण का काम करेगी। सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक दिल्ली सरकार 5 जून से बड़े पैमाने पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान शुरू करेगी। इस साल 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। दिल्ली की हवा अच्छी हो और लोग बाहर जाने के बजाय दिल्ली में रहना पसंद करें, यही Delhi CM का लक्ष्य है।

पर्यावरण दिवस से पहले Delhi CM ने कही जरूरी बातें

मालूम हो कि 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। उससे पूर्व दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने कहा है कि “पर्यावरण दिवस बहुत करीब है और दिल्ली में वायु प्रदूषण हम सभी से जुड़ा मामला है। सालों से हम वायु प्रदूषण से पीड़ित हैं। वायु प्रदूषण ने दिल्ली के लोगों को सालों से परेशान किया है। हमारा एक सपना है स्वच्छ दिल्ली, हरी दिल्ली, स्वस्थ दिल्ली। मुझे बहुत खुशी है कि हमारे पर्यावरण विभाग, हमारे पर्यावरण मंत्री ने एक शानदार वायु प्रदूषण शमन योजना 2025 का मसौदा तैयार किया है।”

प्रदूषण नियंत्रण के लिए कदम उठा रही Delhi CM ने क्लाउड सीडिंग का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि “बहुत जल्द ही दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के ज़रिए पहली कृत्रिम बारिश होगी। प्रदूषण को कम करने के लिए, हम अपने सभी विज्ञान संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। जो अपने नवीनतम नवाचारों का उपयोग करेंगे और प्रदूषण के खिलाफ़ लड़ाई में दिल्ली सरकार की मदद करेंगे। उदाहरण के लिए, दिल्ली सरकार ने आईआईटी कानपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो क्लाउड सीडिंग और कृत्रिम बारिश पर आधारित है, जिसे हमने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है। बहुत जल्द ही दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के जरिए पहली कृत्रिम बारिश होगी।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026