---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: जल्द खुलेगा 3 स्टेट को जोड़ने वाला मचअवेटिड एक्सप्रेसवे! जानें कैसे शामली को होगा सीधा फायदा

Delhi Dehradun Expressway: 3 राज्यों को जोड़ने वाला मचअवेटिड एक्सप्रेसवे जल्द खुल सकता है। एक्सप्रेसवे से शामली को सीधा फायदा होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 27, 2025 2:31 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: इस वक्त सभी की नजरें दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर बनी हुई हैं। यह एक्सप्रेसवे 3 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को आपस में सीधे कनेक्ट करेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इसके शुरू होने के बाद पहाड़ों की सैर करने वालों को तगड़ा फायदा होगा। कई हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से शुरू होने के बाद यात्रा का समय बेहद ही कम रह जाएगा। लगभग 210 किलोमीटर लंबे इस मचअवेटिड एक्सप्रेसवे को कई चरणों में तैयार किया जा रहा है। ऐसे में कुछ लेटेस्ट खबरों में दावा किया गया है कि यह एक्सप्रेसवे आने वाले 3 महीने के भीतर शुरू हो सकता है।

Delhi Dehradun Expressway शुरू होने की डेट का हुआ खुलासा

कई हालिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का इंतजार कर लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। खबरों के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे को 31 मई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद जून में इसे पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। 3 चरणों में तैयार किए जा रहे दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली के अक्षरधाम से होगी। पहले चरण में लगभग 32 किलोमीटर का रास्ता यूपी के बागपत पर जाकर खत्म होगा। साथ ही यह शामली के लिए भी वरदान की तरह साबित हो सकता है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे शामली के लिए बनेगा वरदान!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Delhi Dehradun Expressway चालू होने के बाद शामली को कई तरह के लाभ प्रदान कर सकता है। एक्सप्रेसवे के जरिए शामली एक तरफ दिल्ली और दूसरी ओर देहरादून के काफी करीब आ जाएगा। इसका मतलब है कि शामली जाने तक का समय काफी कम हो जाएगा।

साथ ही चीनी मिल एवं डिस्टिलरी और पेपर मिल सहित कई उद्योगों को इससे सीधा लाभ हो सकता है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद इन उद्योगों में रफ्तार देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही शामली के लोगों को हेल्थ सेक्टर में बेहतर सेवाएं मिलने की संभावना है। दिल्ली के और करीब आने के बाद शामली के लोग आसानी से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए दिल्ली का रुख कर सकेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026