---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway से जुड़ेगा FNG एक्सप्रेसवे! बदल सकती है इन 2 शहरों की तकदीर, बुलेट की रफ्तार से बढ़ेगा रियल एस्टेट सेक्टर

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से FNG एक्सप्रेसवे को कनेक्ट किया जा सकता है। ऐसा होने से इन 2 शहरों की तकदीर बुलेट की रफ्तार से बदल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2025 4:15 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे यानी खूबसूरत नजारें देखने को मिलेंगे। साथ ही दोनों तरफ की हरियाली किसी का भी मन मोह सकती है। यह तो आपको पता ही होगा कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी काफी कम रह जाएगी।

मगर इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर को भी तगड़ा फायदा होने की संभावना जताई जा रही है। जी हां, ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को FNG एक्सप्रेसवे से जोड़ने का प्रस्ताव है। FNG एक्सप्रेसवे में फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद जैसे व्यस्त इलाकों को आपस में कनेक्ट किया जाएगा। इन दोनों एक्सप्रेसवे के जुड़ने से मेरठ और गाजियाबाद को सबसे अधिक लाभ होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Delhi Dehradun Expressway से कनेक्ट होगा FNG एक्सप्रेसवे!

कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का गाजियाबाद सेक्शन बनकर तैयार हो गया है। दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होकर गाजियाबाद के लोनी तक 18 किलोमीटर तक का रास्ता तय करेगा। खबरों की मानें, तो दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे वाले मार्ग के जरिए FNG एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा सकता है। फिलहाल यह प्रस्तावित मार्ग है और इसमें बदलाव की संभावना बनी हुई है।

हालांकि, अगर इस प्रस्तावित मार्ग को मंजूरी मिल जाती है, तो इससे मेरठ और गाजियाबाद को सीधा फायदा होगा। दोनों शहरों के रियर एस्टेट सेक्टर में बुलेट की रफ्तार से तेजी देखने को मिल सकती है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे और FNG एक्सप्रेसवे के पास लगने वाले मेरठ और गाजियाबाद के इलाकों में संपत्ति के दाम में इजाफा आ सकता है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली मेरठ रोड के जरिए FNG एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Delhi Dehradun Expressway 210 किलोमीटर का लंबा रास्ता होगा। इस मार्ग में बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और मेरठ होते हुए देहरादून तक जाएगा। इस तरह से यह एक्सप्रेसवे 3 राज्यों को आपस में सीधे कनेक्ट करेगा। वहीं, FNG एक्सप्रेसवे 56 किलोमीटर वाला 6 लेन का एक्सप्रेसवे होगा।

इसमें 20 किलोमीटर का हिस्सा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, 8 किलोमीटर गाजियाबाद और 28 किलोमीटर का हिस्सा फरीदाबाद में पड़ेगा। माना जा रहा है कि साल 2027 तक FNG एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद ही दिल्ली मेरठ रोड से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा। हालांकि, अभी तक इस बाबत कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026