Delhi Development Authority: दिल्ली में मात्र 11 लाख में खरीदे अपने सपनों का घर, राजधानी के इन प्राइम लोकेशन पर डीडीए दे रहा है फ्लैट; जानें सबकुछ

Delhi Development Authority: डीडीए 1500 से अधिक रेडी-टू-मूव इन फ्लैट्स लेकर आया है। जिसकी बुकिंग 7 नवंबर 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

Delhi Development Authority

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

Delhi Development Authority: अगर आप भी राजधानी दिल्ली के किसी प्राइम लोकेशन पर बेहद सस्तें दामों पर अपना घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल डीडीए यानि (दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी) 1500 से अधिक रेडी-टू-मूव इन फ्लैट्स लेकर आया है। जिसकी बुकिंग 7 नवंबर 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इसकी इन फ्लैटों की कीमत भी काफी सस्ती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दिल्ली में मात्र 11 लाख में खरीदे अपने सपनों का घर

फ्लैट खरीदने वालो के लिए कुछ शर्तें रखी गई है।

कैसे करें अप्लाई

इच्छुक व्यक्तियों को डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in या
https://eservices.dda.org.in पर जाकर पैन और अन्य विवरणों का उपयोग करके लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने होंगे और उसी से लॉगिन करके 2,500/- रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान करके डीडीए जन साधारण आवास योजना 2025 (एफसीएफएस) के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा। यह राशि ऑनलाइन भुगतान की जानी है और वापस नहीं की जाएगी।

पंजीकरण 11.09.2025 से शुरू होगा। जिन आवेदकों ने पहले ही एफसीएफएस में पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। बता दें कि ये फ्लैट्स रोहिणी सेक्टर 34-35, शिवाजी मार्ग-मोतीनगर, नरेला, रामगढ़ कॉलोनी में स्थित है।

Exit mobile version