---Advertisement---

Electricity in Delhi: DERC के फैसले पर आया दिल्ली सरकार का बयान, बताया बिजली महंगी होगी या नहीं ?

Electricity in Delhi: दिल्ली में बिजली महंगी होगी या नहीं ? इस बार दिल्ली सरकार ने बयान जारी किया है। DERC के फैसले के बाद सरकार का ये बयान सामने आया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 26, 2023 1:01 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Electricity in Delhi: दिल्ली में बिजली महंगी होगी या नहीं ? इस बार दिल्ली सरकार ने बयान जारी किया है। दरअसल, दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। जिस पर दिल्ली सरकार ने बयान जारी कर बताया है कि इसका असर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। बयान ने बताया गया है कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी होती रहती है। गर्मियों में बिजली महंगी हो जाती है, जबकि ठंड में स्स्ती।

ये भी पढ़ें: Barack Obama Remarks: ओबामा पर फूटा निर्मला सीतारमण का गुस्सा, कहा-‘जिन्होंने मुस्लिम देशों पर बरसाए बम, उन पर कैसे करें भरोसा’

इन चीजों पर निर्भर करती हैं बिजली की कीमतें

बयान के मुताबिक, हर तिमाही बिजली की दरों की समीक्षा होती है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। बिजली की दरें कोयले और गैस की कीमतों पर निर्भर करती हैं। ऐसे में पावर परचेज एग्रीमेंट के तहत कभी बिजली की दरें बढ़ जाती हैं तो कभी घट जाती है। DERC (DELHI ELECTRICITY REGULATORY COMMISSION) के फैसले का सीधा असर लोगों पर नहीं पड़ेगा। बयान में कहा गया है कि DERC ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी जरूर की है, लेकिन ये मामूल बढ़ोत्तरी है।

दिल्ली सरकार ने रेट बढ़ाने की दी इजाजत

बता दें कि BSES (Bombay Suburban Electric Supply) ने दिल्ली बिजली विभाग के पास बिजली की दरों में बढ़ोतरी की अर्जी डाली थी। जिसे DERC ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला सरकार को लेना था, की ये दरें उपभोक्ता के बिजली बिल में शामिल होंगी या नहीं। जिस पर दिल्ली सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। इससे पहले भी जब बिजली की दरों में बढ़ोतरी हुई थी, तब दिल्ली सरकार ने बिजली कंपनियों से ही इसका खर्च उठाने को कहा था।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026