---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway पर बड़ी अपडेट, Amritsar Jamnagar Expressway से कनेक्ट होकर बाड़मेर समेत इन जिलों को मिल सकते हैं कई लाभ

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को Amritsar Jamnagar Expressway से कनेक्ट करने की योजना सामने आई है। इन दोनों एक्सप्रेसवे के लिंक होने के बाद बाड़मेर समेत इन जिलों को कई लाभ मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 2, 2025 6:36 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के तौर पर विकसित किए जा रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी तक कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। मगर हालिया रिपोर्ट लोगों को खुशी दे सकती है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को Amritsar Jamnagar Expressway के साथ लिंक करने की योजना सामने आई है। जी हां, इन दोनों एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य काफी तूफानी गति से किया जा रहा है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे आपस में कनेक्ट होने के बाद लाखों लोगों को कई तरह के फायदे दे सकते हैं।

Delhi Mumbai Expressway से कनेक्ट होगा अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे

ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का लगभग 95 फीसदी काम पूरा हो गया है। वहीं, बचा हुआ निर्माण कार्य अगले कुछ महीनों में पूरा किया जा सकता है। दूसरी तरफ, Amritsar Jamnagar Expressway को राजस्थान में लिंक करने की योजना है। बताया जा रहा है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे को लालसोट-पचपदरा हाईवे इंटरचेंज के जरिए सीधे कनेक्ट किया जाएगा। यह इंटरचेंज बाड़मेर के पास पड़ता है। ऐसे में माना जा रहा है कि अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे के जरिए आने वाले लोग इस इंटरचेंज से सीधे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे लिंक होने से इन जिलों को होगा फायदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Delhi Mumbai Expressway और Amritsar Jamnagar Expressway कनेक्ट करने के बाद बाड़मेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा जिलों को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। इन जिलों की जमीन के दाम आसमान छू सकते हैं। साथ ही इन जिलों के स्थानीय कारोबार और पर्यटन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे कनेक्ट होने के बाद लोगों का काफी टाइम बच जाएगा। ऐसे में पंजाब से आने वाले लोग गुजरात के जामनगर से मुंबई भी जा सकेंगे।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे की ताजा अपडेट

कई लेटेस्ट खबरों में दावा किया गया है कि Delhi Mumbai Expressway इस साल अक्तूबर तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लगभग 1350 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इसे इलेक्ट्रिक एक्सप्रेसवे के तौर पर तैयार किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के बाद सोहना, अलवर, बाड़मेर, दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड और मुंबई तक जाएगा।

वहीं, Amritsar Jamnagar Expressway तकरीबन 1257 किलोमीटर लंबा है। यह अमृतसर से शुरू होकर जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, सिरसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, थराद, राधनपुर, सामखियाली, गांधीधाम और जामनगर पर खत्म होगा। अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे अगले साल यानी 2026 की शुरुआत में पूरी तरह से खुल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026