---Advertisement---

भीषण वायु प्रदूषण की गिरफ्त में दिल्ली-NCR, AQI 400 के पार; जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल

Delhi-NCR News: राजधानी दिल्ली के साथ निकटवर्ती इलाके में प्रदूषण गंभीर स्तर को भी पार कर गया है। खबरों की मानें तो आज राजधानी दिल्ली में औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 392 दर्ज किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 3, 2023 10:31 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 3, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Delhi-NCR News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi-NCR News: राजधानी दिल्ली के साथ निकटवर्ती इलाके में प्रदूषण गंभीर स्तर को भी पार कर गया है। खबरों की मानें तो आज राजधानी दिल्ली में औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 392 दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी दिल्ली से निकट नोएडा के कुछ इलाकों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया है। नोएडा के सेक्टर 125 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 तो वहीं सेक्टर 62 में 483, सेक्टर 1 में 413 और सेक्टर 116 में 415 दर्ज किया गया है। प्रदूषण के इस भीषण स्तर को देखते हुए राजधानी में प्राइमरी स्कूलों को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं इसके अलावा भी कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं जिससे की इस पर नियंत्रण पाया जा सके।

सीएम केजरीवाल ने की घोषणा

राजधानी में प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी दी है कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए राजधानी के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को प्राइमरी लेवल तक बंद करने का आदेश है। सीएम के इस आदेश के तहत प्राइमरी लेवल के सभी स्कूल 3 और 4 नवंबर को बंद हैं। वहीं इसके अलावा प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए सभी तरह के कंस्ट्रक्शन कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है।

NCR के शहरों में 400 के पार पहुंचा AQI

राजधानी के साथ एनसीआर के कई शहरों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर के आंकड़े को पार कर चुका है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 125 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 तो वहीं सेक्टर 62 में 483, सेक्टर 1 में 413 और सेक्टर 116 में 415 दर्ज किया गया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 476 तो वहीं गाजियाबाद में ये 387 दर्ज किया गया है। इस बढ़ते प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत भी आ रही है।

प्रदूषण पर पाया जा सकेगा नियंत्रण

दिल्ली सरकार से लेकर अन्य कई संस्थाएं लगातार प्रदूषण पर रोकथाम के लिए कार्यरत हैं। खबरों की मानें तो आने वाले एक सप्ताह तक राजधानी के साथ एनसीआर के क्षेत्रों में प्रदूषण का गंभीर स्तर बरकरार रहेगा। वहीं उसके बाद इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026