---Advertisement---

Delhi-NCR News: खुजली की नकली दवा बनाने वाले गिरोह का खुलासा! जानें क्या है दिल्ली पुलिस का अहम बयान

Delhi-NCR News: देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कंपनियों द्वारा मेडिकल लाइसेंस के आधार पर दवाइयों का प्रोडक्शन व उनकी बिक्री की जाती है। ऐसे में कुछ इस तरह के मामले भी सामने आ जाते हैं जहां दवा कंपनी के नाम पर फर्जी कारोबार को अंजाम देकर नकली दवा बनाकर बाजार में सप्लाई की जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 18, 2023 1:23 अपराह्न

Delhi-NCR News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi-NCR News: देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कंपनियों द्वारा मेडिकल लाइसेंस के आधार पर दवाइयों का प्रोडक्शन व उनकी बिक्री की जाती है। ऐसे में कुछ इस तरह के मामले भी सामने आ जाते हैं जहां दवा कंपनी के नाम पर फर्जी कारोबार को अंजाम देकर नकली दवा बनाकर बाजार में सप्लाई की जाती है। दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच द्वारा कुछ इसी तरह के मामले का भंडाफोड़ किया गया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राजधानी के गुलाबी बाग इलाके में खुजली का नकली दवा बनाने का कारोबार चल रहा था। नकली दवाइयों का बनाने का ये तरीका इतना अजब था कि सेलर्स तक इस मामले में चकमा खा गए और नकली दवा को नहीं पहचान सके। खबर है कि इस मामले में प्रशासन ने अवैध रुप से संचालित हो रहे दवा कारखाने के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है।

नकली दवा का प्रोडक्शन

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजधानी के गुलाबी बाग इलाके में खुजली के नकली दवा बनाने का कारोबार चल रहा था। इस दौरान जेल के रुप में उपयोग किए जाने वाले ‘बेटनोवेट एन’ का उत्पादन हो रहा था। पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना स्थल से भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की गई हैं। इसके साथ ही हजारों खाली ट्यूब भी बरामद हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्कता अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

NCR के साथ राजधानी में सप्लाई करने का दावा

गुलाबी बाग इलाके में पकड़े गए नकली खुजली की दवा से जुड़े कारखाने के बारे में कई दावे किए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो भारी मात्रा में बेटनोवेट एन क्रीम का प्रोडक्शन कर राजधानी के साथ पश्चिमी यूपी व एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई की जा रही थी। इसमें मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर जैसे जिले शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को खोजने की प्रक्रिया जारी है और साथ ही नकली दवाइयों को भी सील किया जा रहा है जिससे लोगों तक ये नहीं पहुंच सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 25, 2026

MCD

सितम्बर 25, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026