---Advertisement---

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने किया लोगों का बुरा हाल, IMD ने बताया अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल 

Delhi-NCR Weather Updates : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। IMD के अनुसार दिल्ली में पिछले 6 दिनों से बारिश नहीं हुई। इस दौरान मौसम भी गर्म रहा। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 31, 2023 1:30 अपराह्न

Delhi-NCR Weather
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: पहाड़ी राज्यों में बारिश अब कम देखने को मिल रही है। हालांकि कुछ प्रांतो में नदिया उफान पर हैं। बिहार में कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां बाढ़ आशंका की वजह से लोगों की रातों को नीद उड़ी हुई है। अब खबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से है। यहां पिछले एक हफ्ते से बारिश ही नहीं हुई। मानसून भी अब तेज़ी से बदल रहा है। ऐसे में इस दौरान दिल्ली में पिछले 6 दिनों से मौसम गर्म रहा है। दिल्ली में अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहेगा? इस बात को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है। आइए जानते हैं। 

गर्म रहा मौसम नहीं हुई बारिश 

देखा जाए तो बारिश ने इस बार सबसे ज्यादा निशाना पहाड़ी राज्यों को बनाया है। अक्सर जब जुलाई और अगस्त का महीना आता है, तो सभी राज्य सरकारों को IMD अलर्ट करता है। इस बार पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल में सबसे ज्यादा बारिश ने कोहराम मचाया। 

ऐसे में अब बारिश ने इन राज्यों में थोड़ी विराम लगाया है। बता दें कि दिल्ली में पिछले 6 दिनों से बारिश ही नहीं हुई इस दौरान मौसम भी गर्म रहा। गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। खबरों की मानें तो दिल्ली में अब तक 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है।  

मौसम विभाग ने दी जानकारी 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का कहना है, कि दिल्ली में 31 अगस्त को तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद हैं। इसके अलावा आसमान में हल्के मेघ (बादल) छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो बीते कल बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.3 दर्ज किया गया। वहीं इस दिन अधिकतम तापमान 36. 6 रहा। IMD ने आगे जानकारी देते हुए बताया, कि अगले चार दिन से पांच दिन और मौसम शुष्क और तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026