---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़े विमानों से वसूला जाएगा अतिरिक्त चार्ज, जानें क्या है DIAL की तैयारी?

Delhi News: भारत के सबसे बड़े हवाईअड्डो में से एक दिल्ली हवाईअड्डा पर ढ़ेर सारे विमान खड़े रहते हैं। इस संबंध में खबर है कि अब दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) विभिन्न कंपनियों की एयरलाइनों से अतिरिक्त चार्ज वसूलने की तैयारी में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2023 3:14 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 4, 2023 12:49 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: भारत के सबसे बड़े हवाईअड्डो में से एक दिल्ली हवाईअड्डा पर ढ़ेर सारे विमान खड़े रहते हैं। इस संबंध में खबर है कि अब दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) विभिन्न कंपनियों की एयरलाइनों से अतिरिक्त चार्ज वसूलने की तैयारी में है। डायल की ओर से कहा गया है कि तकनीकी और अन्य मुद्दों के कारण हवाईअड्डे पर विमानों को खड़ा करने की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में हवाईअड्डा परिचालक अब विमानों से शुल्क वसूलने की तैयारी में है। डायल का दावा है कि हवाईअड्डे पर खड़े विमान पार्किंग स्थान पर कब्जा कर लेते हैं जिससे उड़ान प्रणाली प्रभावित होती है।

विमानों से अतिरिक्त चार्ज वसूलने की तैयारी

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) राजधानी के हवाईअड्डे पर खड़ा रहने वाले विमानों से अतिरिक्त चार्ज वसूलने की योजना बना रहा है। डायल की ओर से कहा गया है कि कई सारी कंपनियों के विमान पार्किंग स्थान पर अपना कब्जा जमा लेते हैं जिससे हवाईअड्डे की अन्य उड़ान प्रभावित होती है। ऐसे में हम अनुरोध करने जा रहे हैं कि जो लोग एक निश्चित अवधि से अधिक समय के लिए यहां (विमान) खड़े कर रहे हैं उनसे अतिरिक्त शुल्क की वसूली की जाएगी।

सबसे बड़े हवाईअड्डे से की जा सकती है IGIA की तुलना

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) को लेकर दावा किया गया कि ये दुनिया का सबसे बड़ा हवाअड्डा बन सकता है। डायल की ओर से बताया गया कि दिल्ली हवाईअड्डे के पास विमानों के लिए अधिकतम संख्या में पार्किंग स्टैंड हैं। उनमें से ज्यादातर पार्किंग स्टैंड का उपयोग जमीन पर खड़े विमानों द्वारा किया जा रहा है। एक बार जब ये विमान जमीन से बाहर हो जाएंगे तो हमारी तुलना दुनिया के किसी भी सबसे बड़े हवाई अड्डे से की जा सकती है।

पार्किंग स्टैंड में खड़े हैं कई एयरलाइन के विमान

दिल्ली के हवाईअड्डे पर पार्किंग में कई एयरलाइन के विमान खड़े होने की खबर है। डायल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर तक इंडिगो के कुल 24 विमान, स्पाइसजेट के 6, एयर इंडिया के 2 और एलायंस एयर का 1 विमान पार्किंग में था। वहीं गो फर्स्ट के 23, जूम एयर के 5 और जेट एयरवेज के 3 विमान हवाई अड्डे पर खड़े रहे। ऐसे में DIAL की तैयारी है कि पार्किंग में पड़े इन विमानों से अतिरिक्त चार्ज की वसूली की जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Delhi Pollution

अक्टूबर 22, 2026

CJP

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026