---Advertisement---

Delhi News: दिल्‍ली सरकार का बड़ा ऐलान- इस बार भी दीवाली पर नहीं जला पाएंगे पटाखे, लोगों से अपील- ‘केवल दिये जलाएं’

Delhi News: भारत में त्योहारों का सत्र एक बार फिर शुरू हो चुका है। इस दौरान लोग अलग-अलग तरीको से इन त्योहारों को मनाते हैं। इसी क्रम में इस सत्र के प्रमुख त्योहार दीवाली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 12, 2023 5:51 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: भारत में त्योहारों का सत्र एक बार फिर शुरू हो चुका है। इस दौरान लोग अलग-अलग तरीको से इन त्योहारों को मनाते हैं। इसी क्रम में इस सत्र के प्रमुख त्योहार दीवाली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में इस वर्ष भी पटाखों की बिक्री, भंडारण और इसके निर्माण पर पूर्णतः प्रतिबंध जारी रहेगा। इस क्रम में दिल्ली (Delhi) सरकार के पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग के मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी है।

खबरों की माने तो दिल्ली (Delhi) सरकार ने आधिकारिक रुप से एलान किया है कि राजधानी में पटाखे के निर्माण और बिक्री को पूरी तरह से बैन रखा जाएगा। वहीं इस नियम का पालन न करने पर सजा का प्रावधान भी है।

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने दी जानकारी

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली की सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि इस दीवाली दिये जलाएं, पटाखें नहीं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सरकार ने पटाखों के बिक्री और खरीद पर रोक लगाई है। बल्कि पिछले साल भी सरकार ने पटाखों को जलाने, बेचने और इसके भंडारण पर पूर्ण रुप से बैन लगा रखा था। इसके तहत सरकार ने एलान किया था अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया गया तो उसे छह महीने की जेल की सजा के साथ 200 रुपये का जुर्माना भी भरना होगा।

नियम तोड़ने पर होगी कार्यवाही

बता दें कि दिल्ली सरकार अपने इस नियम को लेकर प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है। इस क्रम में सरकार की ओर से कहा गया है कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत सजा का प्रावधान रखा गया है। इस नियम के तहत पटाखों का उत्पादन, भंडारण और बिक्री करने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना और तीन साल की जेल हो सकती है। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली सरकार पहले की तरह ही इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। वहीं सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वो इस नियम का पालन कर सरकार का सहयोग करें व राजधानी को प्रदूषण से बचाने में अपना योगदान दें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।     

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Delhi Viral Video

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026