---Advertisement---

Delhi News: बॉयफ्रेंड ने की बेवफाई तो भेंट चढ़ गया 11 साल का मासूम, सनकी महिला ने गला घोंटकर बच्चे की ली जान

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। खबरों की मानें तो यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई का बदला उसके मासूम बेटे को मौत के घाट उतारकर लिया। ऐसे में जब यह मामला सामने आया तो पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। फिलहाल ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 16, 2023 6:30 अपराह्न

Delhi news
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। खबरों की मानें तो यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई का बदला उसके मासूम बेटे को मौत के घाट उतारकर लिया। ऐसे में जब यह मामला सामने आया तो पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। फिलहाल 24 वर्षीय आरोपी महिला को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शुरुआती जांच और मामले की छानबीन में बताया जा रहा। दिल्ली पुलिस को इस केस में सीसीटीवी फुटेज के जरिए बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

युवती ने मासूम की गला घोंटकर की हत्या

जानकारी के मुताबिक यह मामला दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके का है। यहां एक प्रेमी जोड़ा पूजा और जितेंद्र 2019 से लव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बता दें कि पूजा 24 वर्ष की है। वहीं जितेंद्र पहले से ही शादीशुदा था। ऐसे में जितेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक देने और अपने बेटे 11 साल के बिट्टू को छोड़ने का वादा पूजा से किया था। लेकिन आरोपी महिला (पूजा) के साथ रहने के बावजूद वह चुपके से अपने परिवार से मिलने लगा था। यह बात पुलिस की पूछताछ में सामने आई है। ऐसे में जब इस बात की भनक पूजा को लगी तो उसने अपना शिकार जितेंद्र के 11 वर्षीय मासूम को बनाया। खबरों की मानें तो पूजा ने बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बेड में छिपा दिया। फिर उसके बाद वह वहां से रफूचक्कर हो गई।

पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा 

इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद पूरे इंद्रापुरी में सन्नाटा पसरा है। शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। बता दें कि यह घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस पिछले तीन दिनों से पूजा को ढूंढ रही थी। फिलहाल पूजा को नजफगढ़ नांगलोई रोड के आसपास गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले पर पुलिस ने बताया कि महिला बेवफाई से तंग थी। पूछताछ में उसने यह बताया, कि वह जितेंद्र के घर गई थी। ऐसे में बिट्टू बेड पर अकेला सो रहा था। तभी उसने आव देखा न ताव और बच्चे की गला घोंट दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026