---Advertisement---

Delhi News: AIIMS में नकद भुगतान होगा बंद! ये खास कार्ड कराएगा मरीजों का इलाज; जानें कब मिलेगी सुविधा

Delhi News: राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले इलाज के क्रम में बड़ा फैसला लिया गया है। खबरों की मानें तो 1 अप्रैल 2024 से मरीजों को इलाज के लिए किसी तरह की कैश लेनदेन की आवश्यतकता नहीं होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 25, 2024 2:54 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले इलाज के क्रम में बड़ा फैसला लिया गया है। खबरों की मानें तो 1 अप्रैल 2024 से मरीजों को इलाज के लिए किसी तरह की कैश लेनदेन की आवश्यतकता नहीं होगी। AIIMS की ओर से कहा गया है कि अब इलाज कराने वाले मरीजों के लिए एम्स स्मार्ट कार्ड की सुविधा दी जाएगी जिससे उनके इलाज संबंधी सभी भुगतान आसानी से हो सकेंगे।

दिल्ली (Delhi News) में स्थित AIIMS की ओर से किए गए इस ऐलान से डिजीटल लेन-देन की प्रक्रिया में इजाफा हो सकेगा और भारत इस डिजीटल क्रांति में अपने कदम और आगे बढ़ा सकेगा।

Delhi News: AIIMS में नकद भुगतान होगा बंद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली (Delhi News), की ओर से मरीजों के इलाज के संबंध में बड़ा ऐलान किया गया है। इस फैसले के अनुसार एम्स में इलाज कराने के लिए अब नकद भुगतान की सुविधा बंद की जाएगी। इसके लिए 31 मार्च की तारीख बताई गई है। 1 अप्रैल से मरीज अस्पताल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले स्मार्ट कार्ड से अपना इलाज करा सकेंगे और अपने इलाज से जुड़े बिल का भुगतान कार्ड की मदद से आसानी से कर सकेंगे।

1 अप्रैल से मिलेगी सुविधा

राजधानी दिल्ली (Delhi News) में स्थित AIIMS प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अस्पताल की ओर से 1 अप्रैल 2023 से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया गया था और SBI बैंक के सहयोग से एक स्मार्ट कार्ड की सुविधा दी गई थी। अब अस्पताल प्रशासन द्वारा इसे अनिवार्य किया जा रहा है औ 1 अप्रैल 2024 से अस्पताल में नकद भुगतान बंद कर स्मार्ट कार्ड से पेमेंट करने की सुविधा दी जाएगी।

AIIMS की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि मरीजों को मिलने वाले स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज किया जा सकेगा। ये स्मार्ट कार्ड एम्स की सभी ओपीडी, अस्पताल और केंद्रों के अंदर 24 घंटे काम करेगा जिससे कि मरीजों के कोई असुविधा न हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Arvind Kejriwal

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026