Delhi News: राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में स्थानीय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी में डबल-डेकर बस सेवा की शुरुआत की गई है। इसकी मदद से लोग दुगने मजे और रोमांच के साथ डबल डेकर बस की सवारी कर दिल्ली को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसे ‘देखो मेरी दिल्ली’ मुहिम नाम दी गई है।
नई बस सेवा के तहत यात्रियों को दिल्ली हाट से लेकर सेंट्रल विस्टा, भारत मंडपम, नेशनल वॉर मेमोरियल, इंडिया गेट, विजय चौक समेत अन्य स्थानों का भ्रमण किया जा सकेगा। डबल-डेकर बस का संचालन सुबह-शाम किया जाएगा, ताकि यात्री अपनी सुविधानुसार राजधानी की चकाचौंध का गवाह बन सकें।
डबल-डेकर बस से दुगने मजे के साथ करें दिल्ली की रोमांचक यात्रा!
दिल्ली सरकार द्वारा नई डबल-डेकर बस सेवा की शुरुआत की गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने विभागीय मंत्री कपिल मिश्र के साथ बीते कल बस को हरी झंडी दिखाई। ‘देखो मेरी दिल्ली’ मुहिम के तहत यात्रियों को राजधानी का दौरा कराया जाएगा। सुबह शाम संचालित होने वाली बसें यात्रियों को दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों का दौरा कराएंगे।
इसमें भारत मंडपम, विजय चौक, राष्ट्रपति भवन, नेशनल म्यूजियम, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल वॉर मेमोरियल, इंडिया गेट और दिल्ली हाट जैसे इलाके हैं। लोग बस में बैठकर अपनी आंखों से इन स्थलों को देख सकेंगे। दिल्ली सरकार की कोशिश है कि राजधानी में पर्यटन को रफ्तार देते हुए इसे ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाया जाए। इसी क्रम में नई बस सेवा की शुरुआत की गई है।
सुबह-शाम डबल-डेकर बसों का संलाचन करेगी सरकार!
दिल्ली सरकार सुबह-शाम इन डबल-डेकर बसों का संलाचन करेगी। जारी शेड्यूल के मुताबिक नई बस सुबह 9 बजे दिल्ली हाट INA से शुरू होकर विजय चौक, राष्ट्रपति भवन, नेशनल म्यूजियम, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल वॉर मेमोरियल और इंडिया गेट होते हुए पुन: दिल्ली हाट वापस पहुंचेगी। फिर शाम 6 बजे इसी रूट पर बस का संचालन शुरू होगा। राजधानी यात्रा के लिए तय रूट पर डबल-डेकर बस का किराया 500 रुपए प्लस जीएसटी रखा गया है।
5 से 10 वर्षीय बच्चों को किराये में रियायत दी जाएगी और उनका टिकट 300 रुपए का होगा। वहीं 5 वर्ष से छोटे बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा का प्रावधान है। ‘देखो मेरी दिल्ली’ मुहिम के तहत बस का टिकट पर्यटन विभाग की साइट से ऑनलाइन लिया जा सकता है। इससे इतर राजधानी के विभिन्न सूचना केंद्रों पर टिकट ऑफलाइन भी उपलब्ध होंगे।






