---Advertisement---

Delhi News: जहर बनी दिल्ली की हवा! राजधानी के इस इलाके में 900 के पार पहुंचा AQI, लोगों का हुआ बुरा हाल

Delhi News: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का भीषण कहर देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के कारण चारो तरफ धुंध की परत नजर आ रही है और लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 4, 2023 12:41 अपराह्न

DELHI NEWS
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का भीषण कहर देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के कारण चारो तरफ धुंध की परत नजर आ रही है और लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सांस संबंधित बिमारियों से लेकर अन्य कई तरह की परेशानियां हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक का आंकड़ा देने वाली साइट aqicn.org की माने तो दिल्ली के शाहदरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 922 दर्ज किया गया है जो कि गंभीर स्तर से कहीं ज्यादा है। इसके अलावा आनंद विहार, सिविल लाइन और आईटीओ में भी प्रदूषण गंभीर स्तर के आंकड़े को पार कर गया है।

शाहदरा में 900 के पार पहुंचा AQI

राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 900 के आंकड़े को पार कर गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक का आंकड़ा देने वाली साइट aqicn.org ने इस संबंध में जानकारी दी है। शनिवार देपहर 12 बजे अपडेट किए गए आंकड़े के अनुसार शाहदरा इलाके में हवा जहर बनी हुई है। लोगों को इस भीषण प्रदूषण के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों के साथ अन्य रोगियों को सांस लेने में दिक्कते आ रही हैं। इसके साथ ही घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के स्कीन पर रैश देखने को मिल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रदूषण का ये स्तर आने वाले सप्ताह में भी बरकरार रहेगा।

इन इलाकों में भी प्रदूषण से बुरा हाल

राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण से हाल बुरा है। शाहदरा के साथ आनंद विहार, सोनिया विहार व आटीओ के इलाके में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर को पार कर गया है। आसमान में चारो तरफ धुंध की परत ही नजर आ रही है और लोग सांस लेने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

प्रदूषण पर रोकथाम के लिए सरकार भी पूर्ण प्रयास करती नजर आ रही है। इस क्रम में बीते दिन ही ग्रैप के तीसरे चरण को लागू किया गया है। इसके तहत राजधानी के साथ एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। सरकार के निर्देश के अनुसार सभी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए ही बीएस-3 पेट्रोल वाहन व बीएस-4 डीजल वाहनों के संचालन पर भी रोक लगी है। दावा किया जा रहा है कि अगर प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो जल्द ही ग्रैप के चतुर्थ चरण को लागू कर पाबंदियों में इजाफा किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 3, 2026

Rain Alert 4 March 2026

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 3 March 2026

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026