---Advertisement---

Delhi News: पहले कहासुनी, फिर पुलिसकर्मी ने चलाई गोलियां, एक मजदूर की हुई मौत, तो दूसरे का हाल बेहाल; जानें पूरा मामला

Delhi News: रविवार को दिल्ली में एक पुलिसकर्मी ने लोगों पर गोलियां बरसाई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके खोजबीन शुरू कर दी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2026 11:49 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी में लोग जरा सी बहस पर लोगों की हत्या कर देते हैं। अब दिल्ली में कुछ ही माहौल देखने को मिल रहा है। रविवार को द्वारका के जाफरपुर कलां में पीड़ित के साथ एक पुलिस कांस्टेबल की मामूली सी कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने गोलियां चला दी। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ‘NDTV’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस कांस्टेबल ने ऑफ ड्यूटी चलाई गोलियां

रिपोर्ट में बताया गया है पीड़ित पांडव कुमार के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी, जिसकी पहचान नीरज के रूप में हुई है, एक पुलिस कांस्टेबल है और उसने गोली चलाने से पहले जातिसूचक गालियां दी थीं। हालांकि, एक अधिकारी ने कहा कि जाति को मकसद के तौर पर खारिज कर दिया गया है और अब तक की जांच से संकेत मिला है कि यह एक अचानक किया गया काम था। वहीं, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि घटना के समय आरोपी उनके यहां कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था या नहीं।

डिलीवरी एग्जीक्यूटिव था मृत व्यक्ति

बताया जा रहा है कि पीड़ित जोमैटो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव था, और उसके दोस्त अपने एक दोस्त के दो साल के बेटे की पार्टी में शामिल होने गए थे। वहीं, द्वारका में दिल्ली पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया, ‘पुलिस को RTR अस्पताल से रात करीब 2:30 बजे एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि दो लोगों को गोली लगने की चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक को अस्पताल पहुंचने पर ही मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जोमैटो में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था, जबकि उसके दोस्त और रूममेट के पेट में गोली लगी थी।’

जानिए क्या है पूरा मसला?

यह घटना द्वारका के जाफरपुर कलां गांव में रात करीब 2 बजे हुई, जब पास की एक कॉलोनी में रहने वाले कुछ मजदूर पार्टी कर रहे थे और शोर मचा रहे थे। इसके बाद गोली चलाने वाले आदमी ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के मध्य काफी बहस हुई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, जोकि पीड़ित की छाती को पार करती हुई दूसरे आदमी को जा लगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026