---Advertisement---

Delhi News: डीडीए नागरिक आवास योजना के तहत घर खरीदने का मिलेगा सुनहरा मौका, जानें सबकुछ

Delhi News: डीडीए यानि ( दिल्ली विकास प्राधिकरण) एक बार फिर नागरिक आवास योजना के तहत घर खरीदने का सुनहरा मौका दे रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 26, 2026 5:31 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: डीडीए यानि ( दिल्ली विकास प्राधिकरण) एक बार फिर नागरिक आवास योजना के तहत घर खरीदने का सुनहरा मौका दे रहा है। इसकी जानकारी खुद डीडीए ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। सबसे खास बात है कि इस योजना के तहत बेहद सस्ते दामो में घर खरीदने का मौका मिलेगा। बता दें कि डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 का शुभारंभ, जिसके तहत नरेला में उच्च श्रेणी, मध्यम श्रेणी, निम्न श्रेणी और मध्यम श्रेणी के फ्लैट तथा सिरासपुर में निम्न श्रेणी के फ्लैट 25% की छूट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह सारे ही फ्लैट रेडी टू मूव है। डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 के तहत 1944 अतिरिक्त एलआईजी फ्लैट नरेला में उपलब्ध है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नागरिक आवास योजना के तहत घर खरीदने का सुनहरा मौका

दी जानकारी के अनुसार किफायती आवास उपलब्ध कराने के अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) नरेला और सिरासपुर में ‘डीडीए नागरिक आवास योजना 2026’ का शुभारंभ कर रहा है, जिसके अंतर्गत नरेला में उच्च वर्ग (एचआईजी) (298), मध्यम वर्ग (एमआईजी) (459), निम्न वर्ग (एलआईजी) (481) और आर्थिक संकट (ईडब्ल्यूएस) (63) श्रेणियों के कुल 1301 फ्लैट और सिरासपुर में 411 एलआईजी फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इन फ्लैटों का संक्षिप्त विवरण, जिसमें प्लिंथ क्षेत्र सीमा, निपटान मूल्य सीमा, इलाके, सेक्टर और पॉकेट शामिल हैं, संलग्न है। नरेला और सिरासपुर के ये सभी फ्लैट सभी श्रेणियों में 25% की एक समान छूट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे समाज के महत्वाकांक्षी वर्गों के लिए किफायती और सुलभ आवास सुनिश्चित हो सके।

क्या होगा बुकिंग अमाउंट  – Delhi News

जानकारी के मुताबिक उक्त योजना के अंतर्गत पंजीकरण 24.01.2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। और बुकिंग 28.01.2026 को दोपहर 12:00 बजे से डीडीए के आवास पोर्टल https://eservices.dda.org.in के माध्यम से “डीडीए नागरिक आवास योजना 2026” शीर्षक के तहत शुरू होगी।

फ्लैटों के लिए बुकिंग राशि इस प्रकार होगी। – उच्च श्रेणी का फ्लैट: 10,00,000/- रुपये (दस लाख रुपये मात्र),  मध्यम श्रेणी का फ्लैट: 4,00,000/- रुपये (चार लाख रुपये मात्र), निम्न श्रेणी का फ्लैट: 1,00,000/- रुपये (एक लाख रुपये मात्र) आर्थिक श्रेणी का फ्लैट: रुपये 50,000/- (पचास हजार रुपये मात्र) फ्लैट बुक करने के इच्छुक आवेदकों को डीडीए के आवास पोर्टल पर पंजीकरण के लिए एक बार का अप्रतिदेय पंजीकरण शुल्क 2500/- रुपये देना होगा। जिन आवेदकों ने पहले ही पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026