---Advertisement---

Delhi News: कलयुगी बाप! शादी से चंद घंटे पहले बाप बना हत्यारा, बेटे को उतारा मौत के घाट

Delhi News: रिश्तों के कत्ल की आपने एक से बढ़कर एक हैरान कर देने वाली खबरों के बारे में पढ़ा होगा और सुना होगा। लेकिन दिल्ली से जो घटना सामने आ रही है। उसे जानने के बाद आपका बाप और बेटे के पवित्र रिश्ते से विश्वास ही उठा जाएगा। एक पिता ने अपने बेटे की ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 8, 2024 1:07 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: रिश्तों के कत्ल की आपने एक से बढ़कर एक हैरान कर देने वाली खबरों के बारे में पढ़ा होगा और सुना होगा। लेकिन दिल्ली से जो घटना सामने आ रही है। उसे जानने के बाद आपका बाप और बेटे के पवित्र रिश्ते से विश्वास ही उठा जाएगा। एक पिता ने अपने बेटे की शादी से चंद घंटे पहले ही हत्या कर दी और फरार हो गया। जब इस घटना का खुलासा हुआ तो लोगों के पैरों से जमीन खिसक गई। जिस घर में चंद घटों पहले शादी की तैयरियां चल रही थी, उस घर में मातम फैल गया। इन खुशियों को निगलने वाला कोई और नही बल्कि लड़के का सगा बाप ही निकला।

Delhi News: दिल्ली में कलयुगी बाप ने की बेटे हत्या

ये चौंका देने वाली घटना दक्षिण दिल्ली के देवली इलाके की है। बीते बुधवार को एक गौरव सिंघल नाम के युवक की हत्या हो गई थी। गौरव जिम चलाता है। गौरव को मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका खुद का पिता रंगलाल है। इस घटना के बाद पुलिस ने गौरव के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है।घटना के बारे में डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि, 29 साल का गौरव राजू पार्क, देवली एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहता था।

गौरव अपने भाई के साथ मिलकर इलाके में जिम चलाता है। इसके साथ ही इलाके में परिवार कई किराए के घर भी देते है। गौरव की हत्या बुधवार को रात 12.30 हुई थी। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेजने के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

कैसे हुआ घटना का खुलासा ?

खबरों की मानें तो 2 मार्च को बेटे और पिता के बीच लड़ाई हुई थी। 7 मार्च को गौरव की शादी थी। लड़ाई के बाद से ही गौरव के पिता गुस्से में थे। इस दौरान उन्होंने गौरव को घर के पड़ोस में ही किसी से कहकर निर्माणधीन भवन में बुलाया और कुदाल से उसकी हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी पिता के साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे।

गौरव जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। फिर रात में उन्हें गौरव की लाश खून में लतपत मिली। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी । परिजनों ने जब पुलिस से हत्या की शिकायत की तो वहां पर गौरव के पिता मौजूद नहीं थे।

उनका फोन भी बंद जा रहा था। जिसके बाद जब पुलिस ने CCTV कैमरा खंगाला तो घटना स्थल पर गौरव के पिता अन्य तीन लोगों के साथ नजर आए। इसके साथ ही उन्के हाथ में पैसों का बैग भी था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मर्डर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 3 May 2026

मई 2, 2026

Rain Alert 2 May 2026

मई 1, 2026

कल का मौसम 2 May 2026

मई 1, 2026

Anurag Dhanda

मई 1, 2026

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train

मई 1, 2026

कल का मौसम 1 May 2026

अप्रैल 30, 2026