---Advertisement---

Delhi News: RML के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बढ़ेगी चका-चौंध! AC-फ्रिज से लैस होंगे मरीजों के वार्ड; जानें डिटेल

Delhi News: भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित चर्चित राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण कार्य जोरों पर है। बता दें कि RML के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चका-चौंध बढ़ती नजर आएगी और मरीजों को दिए जाने वाले सुविधा में भी इजाफा देखने को मिल सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 11, 2024 1:36 अपराह्न | Updated: जून 11, 2024 4:04 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित चर्चित राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण कार्य जोरों पर है। बता दें कि RML के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चका-चौंध बढ़ती नजर आएगी और मरीजों को दिए जाने वाले सुविधा में भी इजाफा देखने को मिल सकेगा।

अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार RML के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में दिल, न्यूरो, किडनी व कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सेकगी। इसके अलावा निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मरीजों के लिए प्राइवेट वार्ड भी बनाए जा रहे हैं जिसमें कमरे एसी, फ्रिज व टीवी से लैस होंगे। दावा किया जा रहा है कि RML में तैयार किए जा रहे इस विशेष कक्ष (वार्ड) को एम्स की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है ताकि मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सके।

RML के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बढ़ेगी चका-चौंध

राजधानी दिल्ली में स्थित राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में जगह की कमी के कारण न्यूक्लियर मेडिसिन, पीडियाट्रिक कार्डियोलाजी व किडनी प्रत्यारोपण जैसे इलाज प्रभावित रहते हैं। गैस्ट्रोलाजी व अन्य कुछ आवश्यक बीमारियों के इलाज की सुविधाएं भी सीमित हैं इसीलिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण कराया जा रहा है जिससे कि मरीजों को इलाज के लिए एक और बेहत विकल्प मिल सके।

अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार RML के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आगामी समय में चका-चौंध नजर आएगा और मरीजों के लिए बनाए जा रहे वार्ड आधुनिक तर्ज पर देखने को मिलेंगे। इसके तहत सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बनाए जा रहे वार्ड में मरीजों के लिए हर कमरे में एसी-फ्रिज व टीवी जैसे तकनीक की व्यवस्था रहेगी। वहीं निर्माणाधीन सेमी प्राइवेट वार्ड में 2 तो प्राइवेट वार्ड में 1 बेड की सुविधा होने की खबर है। दावा किया जा रहा है कि 550 बेड वाले इस सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के निर्माण के बाद विभिन्न बिमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए एक बेहतर विकल्प मिल सकेगा।

जारी है सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 550 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण करने के लिए अगस्त 2019 में ही शिलान्यास किया गया था। हालाकि स्वीकृति नहीं होने के कारण निर्माण शुरू होने में देर हुआ और फिर मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण भी निर्माण पर प्रभाव पड़ा। हालाकि अभी इस सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण तेजी से चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसे नवंबर के अंत तक मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा और गंभीर बिमारियों से ग्रसित मरीज यहां बेहतर सुविधा के साथ अपना इलाज करा सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026