---Advertisement---

Delhi Pollution: घनी जहरीली धुंध की चादर में लिपटी राजधानी, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा तो GRAP Stage III के प्रतिबंध हुए लागू

Delhi Pollution: प्रदूषण का स्तर लगातार बत्तर होने की स्थिति में है। वहीं इस सब के बीच आखिर किन जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है और कहा सख्ती देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2026 12:29 अपराह्न

Delhi Pollution
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Pollution: पटाखे की गूंज सुनाई देने लगे तो समझ जाओ कि दिवाली नजदीक है। राष्ट्रीय राजधानी में तो प्रदूषण का खतरा बढ़ने पर ही दीपों के इस त्यौहार के आने की आहट मिल जाती है। फिलहाल दिल्ली पॉल्यूशन की स्थिति खतरनाक हो रही है और हर तरफ जहरीले धुंध छाई हुई है। इसने निश्चित तौर पर लोगों को सांस लेना मुश्किल कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि शनिवार को एक्यूआई लेवल 366 पर पहुंच गया जो बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जाता है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि दिल्ली के 22 से ज्यादा जगह पर 400 के पार हवा की गुणवत्ता बताई जा रही है। इस सबके बीच दिल्ली पॉल्यूशन को देखते हुए GRAP Stage III प्रतिबंध जारी किया गया।

क्या कंट्रोल हो पाएगा दिल्ली में प्रदूषण की रफ्तार

दिल्ली पॉल्यूशन के नियंत्रण को लेकर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने GRAP का तीसरा चरण लागू कर दिया है। इसके तहत धूल उड़ाने वाली तमाम गतिविधियों जैसे खुदाई, तोड़फोड़, निर्माण कार्य, पेंटिंग और सड़कों पर निर्माण सामग्री पर रोक लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा गाड़ियों की आवाजाही को लेकर भी प्रतिबंध जारी किए गए हैं। प्राइवेट की जगह पब्लिक गाड़ी पर चढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और पार्किंग की फीस भी बढ़ा दी गई है।

Delhi Pollution को लेकर कहां जारी किया गया है नया प्रतिबंध

दिल्ली और उससे जुड़े जिलों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल की चार पहिया गाड़ियों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुछ विशेष डीजल वाहनों को छोड़कर बाकी सभी भारी और मध्यम डीजल गाड़ियों की एंट्री पर भी रोक है। इसके साथ ही बच्चों और कर्मचारियों को स्कूलों और दफ्तरों को हाइब्रिड यानी वर्क फ्रॉम होम मोड में शिफ्ट करने के लिए आदेश दिया गया है। पांचवी कक्षा तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास का विकल्प दिया गया है। इसके साथ ही सरकारी दफ्तर हो के साथ-साथ प्राइवेट ऑफिस में भी 50% वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

Donald Trump

नवम्बर 7, 2026

Punjab News

नवम्बर 7, 2026