Delhi-Rape-Murder-Case: दिल्ली में एक अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के पॉश इलाके ईस्ट ऑफ कैलाश में बीते दिन एक 22 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी मच गई। सबसे खास बात है कि यह मृतक महिला एक आईआरएस अधिकारी की बेटी है। आईआरएस) अधिकारी की बेटी के बलात्कार और हत्या के मामले में, विजय कुमार, ज्वाइंट सीपी, दक्षिणी रेंज, ने अहम जानकारी प्रदान की है। चलिए आपको बताते है Delhi-Rape-Murder-Case मामले में लेटेस्ट अपडेट।
Delhi-Rape-Murder-Case में आया नया मोड़
जानकारी के मुताबिक Delhi-Rape-Murder-Case मामले में ज्वाइंट सीपी, दक्षिणी रेंज विजय कुमार ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि यह कॉल लड़की के माता-पिता ने किया था। आईआरएस अधिकारी अपनी पत्नी के साथ जिम गए हुए थे। उनके जाने के दौरान कोई उनके घर में घुस आया। लौटने पर उन्होंने अपनी बेटी को बेहोश पाया। वे तुरंत उसे फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
#WATCH | On Indian Revenue Service (IRS) officer’s daughter murder case, Vijay Kumar, Joint CP Southern Range, Delhi Police, says, “Around 8:45 this morning, we received information that an incident had occurred in Amar Colony. The call was made by the girl’s parents. The IRS… pic.twitter.com/xV53Sr694q
— ANI (@ANI) April 22, 2026
हमने इस मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें लगाईं। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर, शक राहुल मीना नाम के एक पूर्व घरेलू नौकर पर गया, जिसे परिवार ने लगभग डेढ़ महीने पहले किसी कारण से निकाल दिया था। बाद में, हमने सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया और कई प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई, जिससे पुष्टि हुई कि वह वास्तव में उस सुबह घर में घुसा था।
शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि उसने (आरोपी ने) परिसर से लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये चुराए हैं। हमने कुछ सामान बरामद भी किया है, जिसका विवरण हम आपको बाद में देंगे।
आरोपी राहुल ने दूसरी महिला से भी किया रेप
जानकारी के मुताबिक अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया, “आज दोपहर करीब 12 बजे हमें दिल्ली पुलिस के डीसीपी से एक लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के गंभीर अपराध की सूचना मिली। आरोपी राजगढ़ का रहने वाला है। हमें उसी आरोपी के खिलाफ एक और शिकायत मिली है।
VIDEO | Delhi IRS officer’s daughter’s rape and murder case: Alwar Police said it is also probing another sexual assault case against Rahul Meena, who has been arrested and is currently in Delhi Police custody.
Alwar SP Sudhir Chaudhary said, “Today, at around 12 pm, we received… pic.twitter.com/XetNA7FkzO
— Press Trust of India (@PTI_News) April 22, 2026
यह शिकायत राजगढ़ की डिप्टी एसपी मनीषा मीना ने दर्ज कराई है, जो इस मामले की जांच कर रही हैं। मामला राजगढ़ में दर्ज किया गया है। हम इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।” हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका खुलासा हो सकता है।
