---Advertisement---

Delhi Murder News: दो हत्याओं से दहली दिल्ली, 42 वर्षीय महिला को मारी गोली तो वहीं छात्रा को रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट

Delhi Murder News: के डाबरी इलाके से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबरों की माने तो डाबरी इलाके की रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला को उसके एक तथाकथित दोस्त ने सरेआम गोलियों से भून दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 28, 2023 2:54 अपराह्न

Delhi Murder
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Murder News: के डाबरी इलाके से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबरों की माने तो डाबरी इलाके की रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला को उसके एक तथाकथित दोस्त ने सरेआम गोलियों से भून दिया है। आरोपी ने इस घटना को बीते शाम अंजाम दिया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय आशीष के रुप में हुई। हालाकि रेणू को गोली मारने के बाद से आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली जिससे की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इसी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से भी एक हत्या की खबर सामने आई। पुलिस की माने तो मालवीय नगर के अरबिंदो कॉलेज के पास एक युवती के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में हमलावर के फरार होने की खबर है वहीं पुलिस की माने तो आरोपी की तालाश जारी है।

डाबरी इलाके की घटना

बीते शाम दिल्ली के डाबरी इलाके में रेणू गोयल अपने घर के बाहर खड़ी थी कि अचानक सामने से एक युवक पिस्टल लेकर आया और इससे पहले की रेणू कुछ सोच पाती उसने गोलियां बरसा दीं और पिस्टल लेकर फरार हो गया। गोलियों के आवाज सुनने के बाद जैसे ही रेणू के परिजन बाहर निकले उन्होने घटना की जानकारी पुलिस को दी और रेणू को लेकर अस्पताल निकल गए। पुलिस भी मामले को संज्ञान में लेकर अस्पताल पहुंची पर तब तक रेणू की गोली लगने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ना चाहा और इसके लिए उसके घर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी ने खुद को अपने बालकनी में गोली मार लिया था और उसकी मौत हो चुकी थी।

स्थानीय डीसीपी ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। डीसीपी ने यह भी बताया कि अब तक की जानकारी के मुताबिक पता चला है कि रेणू और आशीष एक दूसरे को पिछले 2-3 साल से जानते थे। इनकी मुलाकात दिल्ली के एक स्थानीय जीम में ही हुई थी। हालाकि प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है और जैसे ही मामले से जुड़ा कोई अपडेट आएगा वो लोगों तक इस मामले की जानकारी पहुचां देगा।

मालवीय नगर इलाके में भी हुई हत्या

डाबरी के बाद दिल्ली के ही मालवीय नगर इलाके से एक और सनसनीखेज वारदात की खबर आई जिसमें अरबिंदो कॉलेज के पास एक युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस की माने तो इस मामले में युवती के सिर पर रॉड से हमला किया गया है। पुलिस को इस मामले की जानकारी दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास हुई थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल के आस पास बताई जा रही है। इसके बाद से जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे से एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से बहुत तेजी से खून निकल रहा था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड भी मिली है।

प्रशासन की ओर से डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने मीडिया को बताया कि यह घटना पार्क में ही हुई है। मृतक लड़की कॉलेज इसी कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह भी अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं और साथ ही एक लोहे की रॉड भी उसके शव के पास से मिली है। हालाकि उन्होनें स्पष्ट किया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जैसे ही उन्हें कोई सबूत हाथ लगता है वो ओरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026