---Advertisement---

Delhi Uttam Nagar Murder Case: MCD की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी की प्रॉपर्टी पर चलाया बुलडोजर; मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Delhi Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली उत्तम नगर मर्डर केस में दिल्ली नगर निगम ने एक आरोपी के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया है। मामले में पहले हुई गिरफ्तारियों के सिलसिले में आठवें आरोपी इमरान उर्फ ​​बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 8, 2026 4:16 अपराह्न

Delhi Uttam Nagar Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली उत्तम नगर मर्डर केस में एमसीडी यानी दिल्ली नगर निगम ने मामले से जुड़े एक आरोपी के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया है। एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई की जा रही है। इस केस में पहले हुई गिरफ्तारियों के सिलसिले में आठवें आरोपी इमरान उर्फ ​​बंटी, उम्र 38 साल, को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को एमसीडी ने एक तोड़-फोड़ अभियान चलाया और उत्तम नगर होली झड़प मामले के एक आरोपी से जुड़े एक घर के अवैध हिस्सों को गिरा दिया।

Delhi Uttam Nagar Murder Case में MCD ने आरोपी के खिलाफ लिया बुलडोजर एक्शन

राजधानी के दक्षिण-पश्चिम इलाके उत्तम नगर मर्डर केस में मुख्य आरोपी की प्रॉपर्टी पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। बता दें कि बीते मंगलवार को होली वाले दिन जश्न के दौरान उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी इलाके में यह घटना हुई।

पुलिस के मुताबिक, झगड़ा तब शुरू हुआ जब छत से होली खेल रही एक 11 साल की लड़की ने रंग वाले पानी से भरा गुब्बारा फेंका। गुब्बारा गलती से गली में खड़ी एक महिला के पास फट गया, जिससे दोनों परिवारों के बीच तनाव पैदा हो गया। मगर इसके बाद छोटी लड़की ने तुरंत उस महिला से माफ ली। लेकिन जल्द ही बहस शुरू हो गई, जिससे मामला और बिगड़ गया। इसके बाद उस महिला ने अपने परिवारों वालों को बुला लिया, ऐसे में दोनों समुदायों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। मामले में झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से करीब 8 लोग घायल हो गए। ऐसे में अस्पताल में इलाज के दौरान गुब्बारा फेंकने वाली लड़की के परिवार के 26 वर्षीय व्यक्ति तरुण की मौत हो गई।

दिल्ली उत्तम नगर मर्डर केस पर सीएम रेखा गुप्ता ने जताया सख्त रुख

उधर, दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हुई इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, ‘होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में एक मासूम युवा की जघन्य हत्या की यह घटना अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। दिल्ली में इस प्रकार की जघन्य आपराधिक और हिंसक घटनाओं के लिए शून्य सहनशीलता की नीति है। इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

उन्होंने कहा, ‘प्रशासन को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मामले में सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीय घटना करने का दुस्साहस न कर सके।’

सीएम रेखा ने कहा, ‘इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पूरी संवेदना, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मैं परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलवाने के लिए कार्रवाई करूंगी। तरुण के परिवार ने अपना जवान बेटा खोया है, उनके दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026