---Advertisement---

DMRC: कुछ ही घंटों में दो बार बदला गया हुडा सिटी सेंटर का नाम, जानें क्यों करना पड़ रहा बदलाव

DMRC: येलो लाइन हुडा सिटी सेंटर मेट्रो का नाम बदलकर रखा गया मिलेनियम स्टेशन । इसे पहले एक बार और बदल चुके था इस मेट्रो का नाम।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 4, 2023 7:41 पूर्वाह्न

DMRC
Follow Us
---Advertisement---

DMRC: दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन Delhi Metro Corporation आए दिन कुछ न कुछ अलग बदलाव करते हुए नजर आ रहे हैं। अभी दो तीन दिन पहले मेट्रो में यात्री को दो सील बंद शराब की बोतल ले जाने की अनुमति दी थी। वहीं आज एक बार मेट्रो ने हुडा सिटी सेंटर जो येलो लाइन पर है उसके नाम में बदलाव किए हैं। इतना ही नहीं DMRC ने एक नहीं बल्कि दो-दो बार इस स्टेशन के नाम को चेंज किया है। पहले जहां एक तरफ हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नाम को बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर रखा ही था। फिर कुछ ही घंटों के अदंर नाम को एक बार दोबारा से बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर रखा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : DMRC LIQUOR: DMRC ने मेट्रो में शराब ले जाने के लिए जारी किए नए आदेश , कैरी करने से पहले जानें क्या है नियम

ट्वीट कर DMRC ने दी इस बात की जानकारी

येलो लाइन हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नाम को दो बार बदलने की जानकारी खुद DMRC ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। ट्वीट करते उन्होंने बताया है कि हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नाम को लेकर जो पहले सूचना दी गई थी उसमें कुछ बदलाव करके अधिकारियों ने इसके नाम को अब मिलेनियम स्टेशन रख दिया गया है। जल्द ही सभी प्रकार के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स, मेट्रो में घोषणा के दौरान नाम को बदलने का प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा।

नाम बदलने पर यूजर्स ने दी फनी प्रतिक्रिया

जब से इस बात की खबर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पता चली है। वह कुछ ही समय में दो बार स्टेशन का नाम बदलने पर DMRC का मजाक बना रहे हैं। कुछ यूजर्स तो मिलेनियम स्टेशन नाम सुनकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं और इस नए नाम का काफी मजाक भी बना रहे हैं। इसके अलावा मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए क्यू आर कोड टिकट के लिए मोबाइल ऐप का यूज भी कर सकते हैं‌ इसे यात्रियों का देर तक लाइन में खड़े वाला समय बच जाएगा।

यह भी पढ़ें: Health Tips: इस विटामिन की कमी के चलते नवजात बच्चों को हो सकती है ये खरतनाक बीमारी, समय रहते देखें लक्षण

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026