---Advertisement---

Delhi Flood: दिल्ली में फ्लड अलर्ट, कई इलाकों में घुसा पानी, भारी वाहनों पर रोक, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में यमुना का पानी घूसना शुरू हो गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 13, 2023 12:16 अपराह्न | Updated: जुलाई 13, 2023 7:59 अपराह्न

Delhi Flood
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: पहाड़ों में हो रही भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते यमुना के आसपास के इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार भी एक्शन में आ गई है। सराकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हुए लोगों को रिलीफ कैंप में शिफ्ट कर रही है।

सरकार ने बंद किए सरकारी-प्राइवेट स्कूल

इसी बीच दिल्ली की AAP सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने बाढ़ प्रभावित सभी इलाकों में सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद करने का फैसल लिया है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” दिल्ली के जिन इलाको में पानी भर रहा है वहां पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।” वहीं, मंत्रियों और विधायकों के बाद अब CM केजरीवाल खुद फील्ड में उतर आए हैं। उन्होंने आज (13 जुलाई) सुबह कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान वे वजीराबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

दिल्ली में होने वाली है पानी की कमी

वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ” हम वजीराबाद वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट में हैं। दिल्ली में पहली बार यमुना ने इस स्तर को छुआ है। इसके कारण तीन वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि पानी पंपों और मशीनों में घुस गया है। इससे दिल्ली में 25% पानी की आपूर्ति कम हो जाएगी। ट्यूबवेल भी बंद हैं। एक या दो दिन पानी की कमी हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक आपूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी। “

तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति यमुना के बढ़ते जलस्तर से उत्पन हुई है। दिल्ली में यमुना का पानी रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया है। आज (13 जुलाई) सुबह यमुना का जलस्तर 208.51 पर दर्ज किया गया। यमुना में जलस्तर बढ़ने का कारण हथिनी कुंड बैराज है, जहां से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। क्योंकि हरियाणा के कई जिले बाढ़ की चपेट में है, इसलिए हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ना हरियाणा की मजबूरी बन गई है।

अगर यमुना का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो दिल्ली के अन्य इलाकों में भी जल्द पानी घुस आएगा। फिलहा, CWC की भविष्यवाणी के अनुसार, यमुना का जल स्तर आज दोपहर 3-4 बजे तक चरम पर पहुंच जाएगा और फिर यह नीचे जाना शुरू हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026