---Advertisement---

G20 के कारण इन दिनों में आप नहीं कर पाएंगे राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा! रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया

G20 Summit 2023: राजधानी दिल्ली की गलियां इन दिनों बदली-बदली नजर आ रही है। कहीं दीवारों को पेंटिंग से सजाया जा रहा है तो कहीं सड़कों की साफ-सफाई चल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 5, 2023 12:40 अपराह्न

G20 Summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: राजधानी दिल्ली की गलियां इन दिनों बदली-बदली नजर आ रही है। कहीं दीवारों को पेंटिंग से सजाया जा रहा है तो कहीं सड़कों की साफ-सफाई चल रही है। वहीं ट्रैफिक से लेकर अन्य सभी व्यवस्था पहले से बेहतरीन हो गई है। ये सब G20 Summit 2023 के आयोजन को लेकर हो रही तैयारियों के कारण है। बता दें कि 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में जी20 समिट (G20 Summit 2023) का आयोजन होना है जिसमें विश्व के 20 देशों से आए राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।

इस आयोजन को लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर रेल संचालन तक प्रभावित होता नजर आ रहा है। इसी क्रम में खबर है कि भारतीय रेलवे ने इस कार्यक्रम के दौरान कई ट्रेनों के संचालन को निरस्त किया है। इसका आशय है कि आयोजन के दौरान रद्द की गई ट्रेन नहीं चलेंगी। ऐसे में अगर आप भी इस दौरान अपनी राजधानी की यात्रा प्लान कर रहे हैं तो हमारी ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। यात्री पहले रद्द की गई ट्रेन के लिस्ट को चेक कर लें तभी यात्रा करें जिससे की उन्हें किसी भी तरह की असुविधा ना हो।

रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है

भारतीय रेलवे ने जी20 की तैयारी को देखते हुए ढ़ेर सारी ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है जिनका संचालन दिल्ली से या दिल्ली के लिए होता है।

ट्रेन नंबररद्द दिनांक
14085 हरियाणा एक्सप्रेस8 सितंबर
14727 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस8 सितंबर
14030 मेरठ श्रीगंगानगर एक्सप्रेस9 सितंबर
14029 श्रीगंगानगर दिल्ली एक्सप्रेस9 सितंबर
04989 दिल्ली रेवाड़ी स्पेशल9 सितंबर
04285 दिल्ली रेवाड़ी स्पेशल,9 सितंबर
14728 तिलक ब्रिज पैसेंजर9 सितंबर

9 और 10 सितंबर रद्द रहेगा इन ट्रेनों का संचालन

बता दें कि रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देते हुए 9 और 10 सितंबर को दिल्ली से संचालित होने वाली या दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया है। इसमें ढ़ेर सारी ट्रेनों के नाम हैं।

ट्रेन नंबररद्द दिनांक
122809 और 10 सितंबर
224799 और 10 सितंबर
147379 और 10 सितंबर
1402410 सितंबर
1415110 सितंबर
1415210 सितंबर
143229 और 10 सितंबर
140299 और 10 सितंबर
143049 और 10 सितंबर
147329 और 10 सितंबर
145079 और 10 सितंबर
204119 और 10 सितंबर
2242910 सितंबर

इसके अतिरिक्त भी कई सारी ट्रेन हैं जिनका संचालन जी20 समिट के दौरान प्रभावित रहेगा। ऐसे में अपनी यात्रा से पहले भारतीय रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को अवश्य देख लें जिससे की किसी भी तरह की कोई असुविधा ना हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026