---Advertisement---

G20 summit 2023: जी-20 को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का न्यू प्लान, वेबसाइट और गूगल मैप के जरिए होगा जाम की समस्या का समाधान 

G20 summit 2023: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 9 से 10 सितम्बर के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन होना है। ऐसे में दिल्ली पुलिस और दिल्ली यातायात पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी हुई है। ऐसे में अगर आप दिल्ली या उसके आसपास के क्षेत्र में रहते है, तो यह जानना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है, कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात बंदोबस्त को लेकर क्या कदम उठाए हैं।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 26, 2023 11:26 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 26, 2023 12:31 अपराह्न

G20 summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

G20 summit 2023: भारत ने जी-20 (G20 summit 2023) की अध्यक्षता अब तक सफलतापूर्वक की है। ऐसे में अब इसका आगामी आयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 9 से 10 सितम्बर के बीच होना है। इसके लिए तैयारियां भी जोरो से चल रही है। एक तरफ पुलिस प्रशासन जगह-जगह हाई रेज्युलेशन वाले कैमरे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में जुटी है, तो वहीं अब खबर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से आ रही है। बताया जा रहा है, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रगति मैदान में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 summit 2023) को ध्यान में रखते हुए नई जानकारी साझा की है। ऐसे में अगर आप दिल्ली या उसके आसपास के क्षेत्र में रहते है, तो यह जानना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है, कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात बंदोबस्त को लेकर क्या कदम उठाए हैं।     

नए प्लान के तहत बंद रास्तों की दी जाएगी जानकारी

जानकारी के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात बंदोबस्त को लेकर जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 summit 2023) को ध्यान में रखते हुए एक नया प्लान बनाया है। प्लान में सबसे अहम बात यह है, कि दिल्ली वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गूगल मैप और मैप से बातचीत करके त्वरित तरीके से बंद रास्तों की जानकारी उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा दिल्ली यातायात पुलिस ने वेबसाइट के जरिए भी जानकारी देने की बात कही है। बता दें कि यह फैसला दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते लिया गया है। क्योंकि इस दिन कई मुख्य सड़कों को बंद करने की भी तयारी है। ऐसे में जनता को ज्यादा भसड़ और दिक्क्तों का सामना न करना पड़े। इसके लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। 

दिल्ली यातायात पुलिस ने दी बड़ी जानकारी 

बता दें कि दिल्ली दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि 7 सितंबर से लेकर लेकर 11 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान स्पेशल रूप से दिल्ली की सड़कों पर एम्बुलेंस सहायता नियंत्रण कक्ष  होगी। इसके अलावा 6828400604 और 112 पर कॉल करके भी मदद ली जा सकती है। इसके अलावा कुछ मार्गों की बात करें तो इसमें लोग पूर्वी दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे, नोएडा लिंक रोड, कश्मीरी गेट से होते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। दोस्तों इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए आप सभी दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026