---Advertisement---

देहरादून, शिमला नहीं अब दिल्ली में ही मिलेगी पहाड़ों वाली फील; LG Rock Cafe में स्वादिष्ट खाने के साथ उठाएं वॉटरफॉल का लुत्फ; चेक करें डिटेल

LG Rock Cafe: दिल्ली के संजय वन में एक ऐसा कैफे है, जहां पहाड़ों वाली फील आती है, साथ ही इसका शांत वातावरण लोगों को अपने तरफ खीचता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 5, 2025 1:20 अपराह्न

LG Rock Cafe
Follow Us
---Advertisement---

LG Rock Cafe: दिल्ली में भयंकर गर्मी के साथ बच्चों की छुट्टियांं शुरू हो चुकी है। इस दौरान बड़ी सख्या में लोग अपने गांव घर का रूख करते है तो कई पहाड़ों पर अपने परिवार के साथ वेकेशन मनाने के लिए जाते है, लेकिन क्या आपको पता है कि अब आप दिल्ली में भी पहाड़ों वाली फील ले सकते है। जी हां आपने सही सुना दिल्ली के संजय वन में एक ऐसा कैफे है, जहां पहाड़ों वाली फील आती है, इसको देखकर आप देहरादून, शिमला तक भूल जाएंगे, साथ ही शांत वातावरण इस कैफे में चार चांद लगाता है। चलिए आपको बताते है कि LG Rock Cafe के खासियत के बारे में और आप यहां कैसे पहुंच सकते है।

शिमला मनाली नहीं अब दिल्ली में मिलेगी पहाड़ों वाली फील

अगर आप भी अपने ऑफिस और दिनचर्या से परेशान हो गए है और सोच रहे है किसी शांत जगह जाकर सुकुन पाना, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। 1 दिन की छुट्टी में इंसान शिमला, मनाली तो नहीं जा सकता है, लेकिन दिल्ली में एक ऐसी जगह है, जहां पहाड़ों वाली फील आती है, साथ ही उसका शांत वातावरण लोगों को काफी आकर्षित करता है, हम बात कर रहे है संजय वन में स्थित LG Rock Cafe के बारे में, अगर इसके खासियत की बात करें तो यहां का माहौल काफी शांत है, साथ ही चारों तरफ हरियाली और एक बेहद आकर्षक और सुंदर वॉटरफॉल, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाता है।

LG Rock Cafe में स्वादिष्ट खाने का मिलेगा जायका

खूबसूरत वॉटरफॉल के साथ दिल्लीवासियों LG Rock Cafe में स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकेंगे, जहां चाय, कॉफी के साथ मैगी और कई तरह की ड्रीक मौजूद रहती है। कितना खूबसूरत दृश्य होगाा, जब चाय मैगी के साथ सामने एक बेहद आकर्षक वॉटरफॉल, जहां से ठंडी-ठंडी हवाएं आ रही है। इसके अलावा इस कैफे में प्लैन मैगी, चीज मैगी, पनीर कुल्चा, सैंडविच, पनीर, आलू पैटीज, समेत कई तरह के खाने के आइटम मिल जाएंगे। यानि अपने मन को शांत करने के लिए आप अपने परिवार, गर्लफ्रेंड, दोस्तों के साथ यहां पर आकर इस खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते है।

कैसे पहुंचे LG Rock Cafe?

अगर आप दिल्ली के किसी भी कोने से LG Rock Cafe जाना चाहते है तो आपको कुतुब मीनार या आरकेपुरम मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा, इसके बाद ऑटो लेकर आपको संजय वन पहुंचना होगा। अगर इसके टाइमिंग की बात करें तो सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुलता है। अगर आप कुछ वक्त अकेले, अपने पार्टनर के साथ या फिर अपने परिवार के साथ बिताना चाहते है तो यह आपके लिए एक परफेक्ट जगह होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026