---Advertisement---

बड़ी खबर! सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का बड़ा ऐलान, मिलेगी यह खास सुविधा; जानें पूरी डटेल

Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए विशेष ऐलान किया है, जिसमे 1.5 लाख रूपये का कैशलेस इलाज मुफ्त मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 7, 2025 11:31 अपराह्न

Nitin Gadkari
Follow Us
---Advertisement---

Nitin Gadkari: देश में हर दिन सड़क दुर्घटना से कई लोगों की जान चली जाती है। हालांकि सरकार द्वारा इसे लेकर कई प्रकार के नियम बनाए गए है। इसी बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को के लिए बड़ा ऐलान किया है। मालूम हो कि कई बार घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण घायलों की मृत्यु हो जाती है। हालांकि अब केंद्रीय मंत्री ने पीड़ितों को कैशलेश उपचार देने की घोषणा की है। चलिए आपको बताते है कि इससे घायलों को कैसे फायदा मिलेगा।

Nitin Gadkari ने कैशलेस इलाज का किया ऐलान

आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना की घोषणा की, जो महत्वपूर्ण सुनहरे समय के दौरान समय पर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करती है।

यह योजना 7 दिनों के लिए 1.5 लाख रूपये तक के इलाज की लागत को कवर करती है, और इसका उद्देश्य तत्काल सहायता प्रदान करके जीवन बचाना है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा नियम को किया जाएगा लागू

असम, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और पांडिचेरी में सफलतापूर्वक संचालित इस पहल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और अन्य हितधारकों के सहयोग से लागू किया जाएगा, और पायलट आधार पर अतिरिक्त राज्यों में शुरू किया जाएगा। यह सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटना पीड़ितों के लिए समय पर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के इस फैसले से पीड़ितों को काफी फायदा मिलेगा।

हर साल सड़क दुर्घटना से होती है हजारों की मौत

गौरतलब है कि हर साल सड़क दुर्घटना में हजारों लोगों की मौत हो जाती है। गौरतलब है कि Nitin Gadkari द्वारा इस फैसले से कई घायलों की जान बच सकती है। बताते चले कि कई बार तो सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण लोगों की मौत हो जाती है। वहीं अब इस कैशलेस योजना से घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया जा सकेगा, और उनका इलाज हो सकेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026