---Advertisement---

दिल्ली में अब नहीं होगी पानी की बर्बादी, CM Kejriwal ने अधिकारियों की लगाई क्लास

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को साफ पानी देने के लिए बैठक की है। इस दौरान सीएम ने दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा अधूरे पड़े कामों को भी पूरा करने का निर्देश दिया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 16, 2023 3:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: सीएम केजरीवाल दिल्ली के लोगों को साफ पानी देने के लिए काफी समय से प्रयासरत है। ऐसे में बुधवार को सीएम ने जल मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ बैठक की। इस बैठक में कैसे दिल्ली के लोगों को साफ पानी मिले इसके लिए चर्चा हुई। सीएम ने दिल्ली जल बोर्ड को भी शख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि इससे जुड़े हुए काम जहां भी चल रहे हैं जल्द से जल्द पूरा किए जाएं। इस दौरान जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के लोगों को भरपूर पानी मिल सके इसके लिए भी हमारी सरकार लगातार कई तरह के ट्रीटमेंट प्लांट को लगवा रही है।

पानी की बर्बादी को रोकने पर करना होगा काम

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को अचानक से चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने पाया कि इसमें काफी खामियां है इसको लेकर सीएम ने अधिकारीयों को जमकर फटकार भी लगाई है। वहीं सीएम ने शख्त निर्देश देते हुए इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाली एजेंसी को कहा है कि 24 घंटे के भीतर एक रिपोर्ट बनाकर सौंपे। वहीं इस रिपोर्ट में ये भी लिखा हुआ होना चाहिए कि दिसंबर तक ये काम पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में बर्बाद हो रहे पानी को बचाना होगा।

ये भी पढ़ें: Punjab News: IPS अधिकारी संग शादी रचाएंगे पंजाब के शिक्षामंत्री बैंस, जानें कौन हैं ज्योति

अमोनिया रिमूवल प्लांट को लेकर सीएम ने कही ये बात

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि जल्द से जल्द एक अमोनिया रिमूवल प्लांट को बनाया जाए। ये प्लांट दिल्ली के वजीराबाद में बनाया जाएगा। सीएम ने शख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि ” दिल्ली के लोगों को साफ पानी देने का वचन हमारी सरकार ने खाया है। ऐसे में जल्द से जल्द इस प्लाट को बनाकर साफ पानी दिया जाए।”

ये भी पढ़ें: Rajasthan Vidhansabha Election 2023: AIMIM की राजस्थान में एंट्री से कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किलें, ओवैसी ने चला ये दांव

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026