---Advertisement---

कब जारी होगी महिला समृद्धि योजना की राशि? Rekha Gupta ने दिया बड़ा संकेत; Delhi CM का ये बयान सुन खुशी से झूम उठेगी आधी आबादी

दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने महिला समृद्धि योजना की राशि जारी करने को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है। Delhi CM ने कहा है कि सभी कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद महिला समृद्धि योजना की धनराशि भी जारी की जाएगी और आधी आबादी तक लाभ पहुंचाया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2025 1:29 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: राजधानी में अपने सरकार के 100 दिन पूरा होने पर सीएम रेखा गुप्ता जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसी फेहरिस्त में दिल्ली सीएम ने बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरा होने पर अनुपम खेर के साथ संवाद किया है। सीएम Rekha Gupta ने बताया है कि दिल्ली सरकार द्वारा 100 दिनों में क्या-क्या काम किए गए हैं। इसके साथ ही Delhi CM ने बहुप्रतिक्षित महिला समृद्धि योजना की धनराशि जारी करने को लेकर भी बड़ा संकेत दे दिया है। दिल्ली सीएम की ओर से महिला समृद्धि योजना के बारे में ऐसी बात कही गई है जिसे सुन शायद आधी आबादी खुशी से झूम उठेगी।

सीएम Rekha Gupta ने महिला समृद्धि योजना को लेकर दिया बड़ा संकेत!

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना को लेकर उठते सवालों का जवाब दिया है। दिल्ली सीएम ने साफ तौर पर कहा है कि “विपक्ष को सवाल उठाने की आदत है। हम लगातार विकास कार्यों को रफ्तार दे रहे हैं। सभी कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद महिला समृद्धि योजना की धनराशि भी जारी की जाएगी।” सीएम Rekha Gupta के बयानों से ये स्पष्ट है कि दिल्ली की BJP सरकार महिलाओं के लिए लॉन्च होने वाली इस योजना पर कार्य कर रही है। अब बस इंतजार इस बात का है कि कब Delhi CM सामने से आकर योजना को शुरू करने और महिलाओं के खाते में प्रतिमाह आर्थिक मदद पहुंचाने की शुरुआत करती हैं। जिस दिन ऐसा हुआ, वो आधी आबादी के लिए ऐतिहासिक होगा।

यमुना की साफ-सफाई पर Delhi CM का बड़ा बयान!

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के 100 दिन पूरा होने पर आयोजित संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए यमुना स्वच्छता से जुड़े मुद्दे का जिक्र किया है। दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने कहा है कि “दिल्ली का दुर्भाग्य रहा कि यमुना की सफाई पर कभी किसी ने गंभीरता से काम नहीं किय। ना ही कूड़े के पहाड़ों और पर्यावरण को साफ करने के लिए किसी ने काम किया। यमुना नदी को साफ करने के लिए किसी के पास कोई नीयत या नीति नहीं थी। केंद्र सरकार ने इस पर काम करने के लिए दिल्ली को करोड़ों रुपये का बजट दिया, लेकिन उनके पास कोई विजन नहीं था। हमारी सरकार यमुना नदी को साफ करने के लिए काम कर रही है।” Delhi CM ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि निट भविष्य में यमुना नदी का जल निर्मल व स्वच्छ होगा। इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026