---Advertisement---

Delhi Cabinet Reshuffle: दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी, क्या आतिशी होंगी नई वित्त मंत्री ?

Delhi Cabinet Reshuffle: दिल्ली सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हो सकता है। सूत्रों की मानें तो AAP नेता और मौजूदा शिक्षा मंत्री आतिशी को दिल्ली का नया वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 29, 2023 3:56 अपराह्न

Delhi Cabinet Reshuffle
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Cabinet Reshuffle: दिल्ली सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हो सकता है। सूत्रों की मानें तो AAP नेता और मौजूदा शिक्षा मंत्री आतिशी को दिल्ली का नया वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में उप-राज्यपाल विनय सक्सेना को एक फाइल भी भेजी है। जिसे उप-राज्यपाल ने मंजूर कर दिया है।

क्या आतिशी होंगी नई वित्त मंत्री ?

दिल्ली सरकार ने ये कदम पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद उठाया है। दरअसल, पहले मनीष सिसोदिया फाइनेंस डिपार्टमेंट देख रहे थे। लेकिन, शराब नीति मामले में जांच के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा था। जिसके बाद से दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत वित्त विभाग का जिम्मा संभाल रहे थे। उन्होंने ने 2023-24 का बजट भी पेश किया था। लेकिन, अब सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए आतिशी को नया वित्त मंत्री बनाने का प्लान तैया किया है।

आतिशी के पास है कई विभागों की जिम्मेदारी

अगर मंत्रिमंडल में ये बदलाव संभव होता है तो आतिशी के पास कुल 11 विभाग हो जाएंगे। उनके पास महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, शिक्षा, कला संस्कृति एंव भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, एवं जन संपर्क जैसे विभाग पहले से थे। अब उन्हें नई जिम्मेदारी देनी की तैयारी की जा रही है।

इस वजह से मंत्रिमंडल में हो रहा फेरबदल

बता दें कि आम आदमी पार्टी के ऐसे कई नेता हैं जिनके पास 8 से 9 विभाग हैं। AAP के बड़े नेताओं में से एक मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के पास भी कई विभाग थे। लेकिन, दोनों नेताओं के जेल जाने के बाद से अन्य मंत्रियों पर विभागों की जिम्म्दारियां बढ़ गई थी। जिसके बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज जैसे नेताओं को केजरीवाल कैबिनेट में जगह दी गई। अब सरकार ने आतिशी को वित्त मंत्री बनाने का फैसला लिया है। जिस पर उप-राज्यपाल ने अपनी मुहर लगा दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026