---Advertisement---

भव्य यमुना आरती की तैयारी में Rekha Gupta! Delhi CM के संकल्पों से होगा नदी का कायाकल्प, खुलेंगे अवसरों के कई द्वार

Rekha Gupta: दिल्लीवासियों को जल्द यमुना के किनारे भव्य आरती देखने का मौका मिलेगा, जिसका ऐलान खुद दिल्ली की सीएम ने किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 12, 2025 6:30 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: दिल्ली की सीएम बनने के बाद से ही Rekha Gupta एक्शन मोड में नजर आ रही है, इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह दिल्ली में भव्य यमुना आरती को लेकर संकल्प कर रही है, गौरतलब है कि इस भव्य यमुना आरती के शुरू होने के बाद से ही अवसरों के कई द्वार खुलने की उम्मीद है। मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना के मुद्दा काफी गरमाया था। वहीं दिल्ली में पूरे 27 साल बीजेपी की वापसी के बाद से यमुना में सफाई शुरू हो गई है। वहीं अपने भाषण के दौरान Delhi CM ने भव्य आरती का ऐलान किया है।

Rekha Gupta ने भव्य यमुना आरती का किया ऐलान

बता दें कि Rekha Gupta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हमारी सरकार यमुना जी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है। वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली में गंगा जी की तर्ज पर दिव्य और भव्य यमुना आरती का आयोजन होगा, जहां हजारों लोग हमारी महान सनातन संस्कृति से न केवल जुड़ेंगे, बल्कि उसे आत्मसात भी कर सकेंगे।

माँ यमुना के आशीर्वाद से डबल इंजन की सरकार दिल्ली को विकास और अध्यात्म की राजधानी बनाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि एक दिन भी एक क्षण भी हम नहीं छोड़ रहे है। एक तरफ वनारस की गंगा आरती तो दूसरी तरफ दिल्ली की यमुना आरती दुनिया देखेगी। रोजाना इसपर काम होगा। हजारों हजार लोग उस सनातन की हमारे संस्कृति को देख पाएंगे। उसको महसूस कर पाएंगे”। माना जा रहा है कि यमुना आरती शुरू होने के बाद अवसरों के कई द्वार खुलेंगे।

दिल्ली की यमुना नदी में जल्द शुरू होगा फेरी और क्रूज – Delhi CM

गौरतलब है कि यमुना नदी की सफाई लगातार जारी है, इसी बीच सीएम Rekha Gupta ने यमुना में क्रूज चलाने को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया था। Delhi CM ने कहा कि “अब यमुना नदी पर फेरी सेवा और क्रूज पर्यटन से दिल्लीवालों को मिलेगा एक नया और अनूठा अनुभव। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये सेवा न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि दिल्ली को वैश्विक मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

“सुंदर और विकसित दिल्ली” के संकल्प को साकार करते हुए, हमारी सरकार राजधानी को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, हरित परिवहन और नई संभावनाओं से जोड़ रही है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में दिल्ली विकास और पर्यटन में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करेगी”!

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026