---Advertisement---

Ind Vs WI T20 World Cup 2026: ईडन गार्डन में जीत देगी सेमीफाइनल का टिकट, बारिश हुई, तो किसको मिलेगा फायदा? जानें गंभीर और सूर्यकुमार का प्लान

Ind Vs WI T20 World Cup 2026: आज रविवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 विश्वकप 2026 मुकाबले में जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव को खास योजना के साथ उतरना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 1, 2026 3:34 अपराह्न

Ind Vs WI T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI T20 World Cup 2026: रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 विश्वकप 2026 का अहम मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जो टीम जीत हासिल करेगी, उसे सेमीफाइनल की टिकट मिलेगी। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हर हाल में इस मुकाबले को जीतना होगा। हालांकि, इस दौरान इंडिया के सामने कई तरह की चुनौतियां भी बनी हुई है। मगर मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज से निपटने के लिए खास रणनीति बना ली है।

Ind Vs WI T20 World Cup 2026 मैच में बारिश डाल सकती है खलल

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को कोलकाता में आसमान साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। शाम के वक्त 24 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि शाम को 7 बजे के करीब हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। अगर बारिश होती है और मुकाबला नहीं हो पाता है, तो वेस्टइंडीज को रन रेट बेहतर होने की वजह से फायदा मिल सकता है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 विश्वकप 2026 मुकाबले में टीम इंडिया को एकजुट होकर दिखानी होगी ताकत

कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत की योजना बनाई है। 20 ओवरों के मैच में पहले 6 ओवर काफी अहम माने जाते हैं। साथ ही भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को एक बार फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग करनी होगी। आखिर में शिवम दुबे और अक्षर पटेल पारी को अच्छे से खत्म कर सकते हैं।

इसके अलावा, गेंदबाजी की बात करें, तो टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप को किफाएती बॉलिंग के साथ विकेट भी लेने होंगे। साथ ही हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे का बेहतरीन सपोर्ट काफी मददगार साबित हो सकता है। स्पिन में वरुण चक्रवर्ती को फिर से अपनी फिरकी में विपक्षी टीम को फंसाना होगा। तभी भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026