---Advertisement---

Shakarpur Fire: दिल्ली के शकरपुर इलाके में लगी भीषण आग, कई लोग घायल, एक महिला की हुई मौत

Shakarpur Fire: शकरपुर इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, आसपास के इलाकों में मची अफरा–तफरी, जानें क्या है पूरी खबर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 14, 2023 10:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shakarpur Fire: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके की एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में बीती रात यानी कि सोमवार की रात को भीषण आग लग गई। जिसकी वजह से कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार इस आग में एक महिला की जान चली गई, तो वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

इमारत में लगी भीषण आग

दिल्ली के पूर्वी इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बीती रात एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। जिसकी वजह से आसपास के इलाके में अफरा–तफरी मच गई। बता दें कि यह आज रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार जिस समय यह भीषण आग लगी। उस दौरान रेजिडेंशियल बिल्डिंग में करीब 25 से ज्यादा लोग मौजूद थे। जब आग लगी तो लोगों ने वहां से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। हालांकि इस पूरी घटना में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तो वहीं एक महिला की मौके पर मौत हो गई।

दमकल कर्मियों ने बचाई लोगों की जान

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जैसे तैसे कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके साथ ही दमकल कर्मचारियों ने सीढ़ी की मदद से लोगों को एक-एक कर बिल्डिंग से बाहर निकाला।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लगातार पानी की बौछारों से आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही बिल्डिंग में फंसे लोगों को एक-एक कर बिल्डिंग से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही मृतक के शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026