---Advertisement---

Swati Maliwal ने अपने पिता पर लगाया ये बड़ा आरोप, जानें पूरा मामला       

DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पिता के द्वारा बचपन में उनका यौन शोषण किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला आयोग की तरफ से आयोजित एक पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए इस घटना का खुलासा किया। उनके पिता आए दिन उनको मारते-पीटते थे और उनका यौन शोषण किया करते थे। उसी दौरान से अपने भविष्य को लेकर उनके मन में ये प्लानिंग तैयार हो गई थी कि बड़े होने पर महिलाओं तथा बच्चियों के साथ इस तरह का यौन दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्तियों को कड़ा सबक सिखाएंगी।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 11, 2023 6:41 अपराह्न | Updated: मार्च 14, 2023 9:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Swati Maliwal: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने खुद के जीवन को लेकर आज एक सनसनीखेज खुलासा किया है। आज शनिवार 11 मार्च 2023 को महिला आयोग की तरफ से आयोजित एक पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए आपबीती सुनाई। उन्होंने अपने पिता पर बचपन में उनका यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि उसी दौरान से अपने भविष्य को लेकर उनके मन में ये प्लानिंग तैयार हो गई थी कि बड़े होने पर महिलाओं तथा बच्चियों के साथ इस तरह का यौन दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्तियों को कड़ा सबक सिखाएंगी।

जानें क्या है पूरा मामला

DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पिता के द्वारा बचपन में उनका यौन शोषण किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला आयोग की तरफ से आयोजित एक पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब मेरे पिता घर आते थे तो मुझे बहुत डर लगता था। मैं उस समय बिस्तर के नीचे छिप जाती थी। उन्होंने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनके पिता आए दिन उनको मारते-पीटते थे और उनका यौन शोषण किया करते थे। मैं कक्षा 4 तक की पढ़ाई तक अपने पिता के साथ रही और तब तक वो मुझे बेरहमी से मारते पीटते रहे। मेरे मन में इतना डर बैठ गया था कि सारी रात में प्लानिंग करती रहती थी कि बड़े होकर ऐसे व्यक्तियों को सबक सिखाएंगी। जो महिलाओं तथा बच्चियों के साथ इस तरह का घिनौना बर्ताव करते हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab News: IPS अधिकारी संग शादी रचाएंगे पंजाब के शिक्षामंत्री बैंस, जानें कौन हैं ज्योति

जापानी महिला के मामले में देंगी नोटिस

DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने होली के एक वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए कहा कि दिल्ली महिला आयोग इस घटना के लिए उन लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी करेंगे। जिसमें कुछ लोग एक जापानी महिला को होली का रंग लगाने के बहाने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे हैं और वह महिला जोर जोर चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगा रही है। इस घटना के वायरल होने के बाद एक किशोर सहित तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया है। ऐसा जान पड़ता है कि यह वीडियो दिल्ली के पहाड़गंज इलाके का है। जहां रह रही यह महिला शायद अब बांग्लादेश जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: UKPSC JE 2021: एक और भर्ती निरस्त, 3853 अभ्यर्थियों का चयन अधर में, जानें कब होगा फिर एग्जाम

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

कल का मौसम 12 June 2026

जुलाई 11, 2026

कल का मौसम 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

कल का मौसम 10 July 2026

जुलाई 9, 2026