---Advertisement---

नए PM आवास का रास्ता हुआ साफ, दिल्ली के CM Arvind Kejriwal ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली में बन रहे सेंट्रल विस्टा के अधीन प्रधानमंत्री नए आवास को लेकर सीएम केजरीवाल ने रास्ता साफ कर दिया है। अब जल्द ही देश को एक नया और भव्य पीएम आवास मिल जाएगा। बता दें कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली सरकार से 173 पेड़ों के प्रत्यारोपण को लेकर अनुमति ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 14, 2023 2:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली में बन रहे सेंट्रल विस्टा के अधीन प्रधानमंत्री नए आवास को लेकर सीएम केजरीवाल ने रास्ता साफ कर दिया है। अब जल्द ही देश को एक नया और भव्य पीएम आवास मिल जाएगा। बता दें कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली सरकार से 173 पेड़ों के प्रत्यारोपण को लेकर अनुमति मांगी थी,जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी। पीएम का यह नया आवास दिल्ली के एक्जीक्यूटिव एंक्लेव में साउथ ब्लॉक के दक्षिण दिशा में प्लॉट नंबर 36/38 पर बन रहा है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल की हरी झंडी मिलने के बाद अब नए आवास का निर्माण जल्द से जल्द होगा।

पर्यावरण संबंधी मंजूरी देने की हुई थी सिफारिश

पीएम मोदी ने पिछले साल सितम्बर के महीने में सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया था। पीएम ने इस दौरान इंडिया गेट के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी किया। बता दें कि नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक के 3.2 किमी लंबे क्षेत्र को सेंट्रल विस्टा कहते हैं।पर्यटक इस क्षेत्र को देखने भी खूब आते हैं। ऐसे में इसके भवन के नए निर्माण को लेकर दिल्ली सरकार से मंजूरी मांगी गई थी।

दिल्ली प्रदेश पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण के द्वारा ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ के निर्माण को लेकर मंजूरी दी गई थी। अब माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का नया कार्यालय और कैबिनेट सचिवालय का निर्माण जल्द होगा। वहीं दिल्ली प्रदेश विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति ने एसईआईएए परियोजना को पर्यावरण संबंधी मंजूरी देने क सिफारिश की थी। इसके बाद एसईआईएए ने बैठक कर इसे मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ेंः CM Kejriwal को पंजाब की बठिंडा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मानहानि का केस हुआ खारिज

सेंट्रल विस्टा के अंदर क्या-क्या आता है?

इस वक्त सेंट्रल विस्टा के अंदर संसद, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, राष्ट्रपति भवन, रेल भवन, वायु भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन, शास्त्री भवन, निर्माण भवन, नेशनल आर्काइव्ज, जवाहर भवन, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स (IGNCA), उपराष्ट्रपति का घर, नेशनल म्यूजियम, विज्ञान भवन, रक्षा भवन, वाणिज्य भवन, हैदराबाद हाउस, जामनगर हाउस, इंडिया गेट, नेशनल वॉर मेमोरियल और बीकानेर हाउस आते हैं।

ये भी पढ़ेंः New Industrial Policy: नई औद्यौगिक नीति का तोहफा देने के बाद CM Mann पंहुचे जालंधर, कारोबारियों का टटोला मन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026